बिग बाॅस 13 के कंटेस्टेंट रह चुके पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना और आसिम रियाज अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। फैंस भी इन दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद करते हैं। हालांकि कुछ लोगों का कहना था कि दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चलेगा। वहीं अब यह बात सच होती दिखाई दे रही है।

जी हां, ऐसी खबरें सामने आई हैं कि अब दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक आसिम और हिमांशी ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया से अनफाॅलो कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने गानों के पोस्टर को छोड़कर इंस्टाग्राम अकाउंट से एक-दूसरे की तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं। जिसके बाद से कपल के फैंस बेहद निराश दिखाई दे रहे हैं।




सोशल मीडिया पर इस खबर को लेकर खलबली मची हुई है और इस कपल के फैंस के पैरों तले तो जमीन ही खिसक गई है। कई लोग सोशल मीडिया पर ही दुआएं मांग रहे हैं कि कैसे भी करके असीम रियाज और हिमांशी खुराना साथ आ जाएं।

कुछ घंटे पहले ही असीम रियाज ने हिमांशी खुराना के लेटेस्ट वीडियो को लाइक किया था। इस वीडियो में हिमांशी खुराना बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के सुपरहिट गाने ‘सलाम’ को रीक्रिएट करती हुई नजर आई थीं। इस वीडियो में हिमांशी खुराना ने ऐसी अदाएं दिखाई थी कि हर कोई उनकी तारीफ कर रहा था।


Download Android App
Download iOS App



