देश में स्वच्छता को लेकर कितने ही कार्यक्रम किेए जाते हैं, लेकिन इन सबके बाद भी देश के लोग अभी तक स्वच्छता के प्रति जागरूक नहीं हुए है। देश में हर साल स्वच्छता सर्वेक्षण किया जाता है, जिसमें हर राज्य की स्वच्छता के आधार पर उसे स्थान दिया जाता है। इस कड़ी में अगर बात बिहार की जाए तो वह इस मामले में काफी पीछे नजर आता है। इन दिनों बिहार में एक जागरुकता रैली आयोजित की जा रही है।बिहार के प्रमुख पर्यटक स्थलों में शुमार गया के निवासियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से शहर में साइकिल रैली निकाली गई।
साइकिल रैली में नगर निगम के नगर आयुक्त सावन कुमार सहित सैकड़ लोग शामिल हुए। रैली स्टेशन रोड स्थित नगर निगम स्टोर से निकल कर शहर के विभिन्न चौक-चौराहा, टावर चौक, जीबी रोड, केदारनाथ मार्केट होते हुए समाहरणालय तक पहुंची। इस मौके पर नगर आयुक्त सावन कुमार ने यहां कहा कि शहर के नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से साइकिल रैली निकाली गई है।
उन्होंने बताया कि वह शहर के लोगों से अपील करेंगे कि घर में गीला कचरा ब्लू बाल्टी में डालें एवं सूखे कचरे को हरे रंग की बाल्टी में डाल कर नगर निगम के कर्मी को सौंपे। इस तरह करने से हम अपने शहर एवं अपने आप को स्वच्छ एवं सुरक्षित रख पाएंगे। स्वच्छ रहने से वातावरण में खुशनुमा माहौल बनता है। सभी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक होना चाहिए और जहां-तहां कूड़ को नहीं फेंकना चाहिए। इस रैली से प्रदेश की जनता भी थोड़ी और जागरूक होगी, इसी उम्मीद में इस रैली में लोगों ने भाग लिया।


Download Android App
Download iOS App



