बिग बॉस सीजन 13 के घर में आये दिन कोई न कोई कन्टेंस्टन्ट सुर्खियां बटोर रहा है और घर की सदस्य रश्मि देसाई इन दिनों काफी चर्चा में है। हाल ही में रश्मि देसाई शो में साथ कन्टेंस्टन्ट सिद्धार्थ शुक्ला से भिड़ गयी और खूब सुर्ख़ियों में है।
शो के दौरान रश्मि देसाई जहां काफी संभल कर आगे बढ़ रही है वहीं उनके कथित बॉयफ्रेंड अरहान खान ने अपने रिश्ते को लेकर कई बड़े खुलासे किये है। शो शुरू होने से पहले ये खबर सामने आयी थी कि शो के दौरान रश्मि देसाई अपने बॉयफ्रेंड अरहान से घर के अंदर शादी करेंगी।

बता दें रश्मि और अरहान ने कभी सार्वजानिक रूप से अपने रिश्ते को नहीं कबूला है । अब अरहान द्वारा रश्मि को लेकर बयान देना चर्चा में है। शो से पहले कयास लगाए गए थे कि अरहान खान रश्मि देसाई के साथ शो में एंट्री लेंगे पर उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया की उन्हें ऐसा कोई ऑफर ही नहीं आया।

अरहान का कहना है उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और ना ही उन्हें बिग बॉस के मेकर्स से शो के लिए कोई ऑफर आया। शो के बारे में उन्होंने तारीफ करते हुए कहा,’ यह एक ऐसा शो है जिसमें आप खुद को दिखा सकते हैं, यह बहुत ही शानदार मंच है । रियलिटी शो की बात करें तो बिग बॉस नंबर वन है।’

रश्मि की तारीफ करते हुए अरहान का कहना है कि वो बिग बॉस में काफी अच्छा खेल रही है और उनकी रियल साइड की वजह से फैंस उन्हें काफी पसंद कर रहे है। मर्यादा में रहकर गेम खेलने की वजह से रश्मि इस शो में काफी आगे जायेंगी।

शादी और रश्मि के साथ डेटिंग के सवाल पर अरहान ने कहा , हम दोनों कोई डेटिंग नहीं कर रहे है और शादी की खबर तो बिलकुल बकवास है। शो के बारे में बात की जाए तो इस बार डबल एविक्शन होगा और एक लड़का-एक लड़की बाहर जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App




