बिग बॉस 13 को फिक्स्ड बताये जाने पर आसिम रियाज़ ने सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर दिया ये बड़ा बयान

Summary :

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ के पहले रनर-अप रहे आसिम रियाज ने उन अफवाहों को खारिज कर दिया, जिसमें इस सीजन के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला के पक्ष में शो फिक्स किए जाने की बात कही जा रही थी।

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ के पहले रनर-अप रहे आसिम रियाज ने उन अफवाहों को खारिज कर दिया, जिसमें इस सीजन के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला के पक्ष में शो फिक्स किए जाने की बात कही जा रही थी। 
जो लोग इस अफवाह को सच बता रहे थे कि शो फिक्स है, उनमें प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन अभिनेत्री मीरा चोपड़ा भी शामिल हैं। इस अफवाह को तब हवा मिली जब कलर्स टीवी की एक कर्मचारी फेरिहा ने ट्विटर पर दावा किया कि वह चैनल को इसलिए छोड़ रही हैं, क्योंकि शो के परिणाम से छेड़छाड़ की गई है और वह इसका विरोध करती हैं। 
फिनाले के प्रसारित होने से पहले ही फेरिहा ने ट्विटर पर लिखा, “मैंने कलर्स टीवी की नौकरी छोड़ने का फैसला लिया है। मुझे क्रिएटिव डिपार्टमेंट के साथ काम करने का शानदार मौका मिला, लेकिन मैं खुद को एक फिक्स शो का हिस्सा नहीं बना सकती। चैनल कम वोटों के बावजूद सिद्धार्थ शुक्ला को विजेता बनाना चाहती है। माफ करें, मैं इसका हिस्सा नहीं बन सकती।”

इस पर आसिम ने सफाई देने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, “कुछ भी ऐसा नहीं है। फिक्स कुछ भी नहीं होता..दर्शकों के प्यार की वजह से मैं यहां तक पहुंचा हूं और वो (सिद्धार्थ) भी जीता है। इसलिए फिक्स कुछ नहीं है..यही सच है। जो है सामने है तो ऐसा कुछ भी नहीं था। ” 

बता दें, सिद्धार्थ शुक्ला के बिग बॉस सीजन 13 का विनर बनने के बाद से ही सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर घमासान छिड़ गया था कि बिग बॉस शो पहले से फिक्स था। यूजर्स और आसिम के फैंस के शो को पक्षपातपूर्ण बताते हुए, हो को बायकाट करने की भी धमकी दी थी। 
यही नहीं, सिद्धार्थ ने जब विनर ट्रॉफी के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया, तब भी सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके बुरी तरह ट्रोल किया था और लिखा था कि वो विनर बनने के असली हकदार नहीं है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने आसिम को ‘पब्लिक विनर’ की करार दिया था। 

Ujjwal Jain