बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी अक्सर के एल राहुल के साथ अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर छाई रहती है। दोनों लम्बे समय से डेटिंग कर रहे है। अक्सर ये दोनों साथ मे स्पॉट होते है। वही सोशल मीडिया पर भी साथ मे इनकी तस्वीरें वायरल होते रहती है। भले ही अबतक अथिया शेट्टी और के एल राहुल ने अपने रिश्ते को पब्लिकली नाम नहीं दिया है लेकिन उनके फैंस के लिए ये हिंट्स ही काफी है ये समझने के लिए कि ये दोनों एक- दूसरे के प्यार मे कैद है।

वही कपल की शादी को लेकर भी आये दिन खबरे आती रहती है। कभी इनकी शादी की डेट डिक्लेअर कर दी जाती है, तो कभी वेडिंग वेन्यू ! हालांकि बाद मे सभी खबरे महज़ झूठी रूमर्स निकलती है। एक बार फिर कपल की शादी को लेकर खबरों का बाजार गर्म है। बीते दिनों से सामने आ रही कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस जल्द ही क्रिकेटर के एल राहुल के साथ शादी करने वाली है।

वहीं, अब एक्ट्रेस ने हाल ही में चल रही अपनी शादी की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। दरअसल, बीते कई दिनों से सामने आ रही खबरों के मुताबिक के एल राहुल और अथिया अगले तीन महीने में शादी करने की तैयारी में हैं। ऐसे में अब इन खबरों पर रिएक्शन देते हुए अथिया शेट्टी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। स्टोरी शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘मै उम्मीद करती हूं कि मुझे उस शादी मै इन्वाइट किया जायेगा जो 3 महीने में होने वाली है।’

वहीं शादी की इन अफवाहों पर अथिया शेट्टी के पिता और एक्टर सुनील शेट्टी ने भी रियेक्ट किया है। शादी की तैयारियों के बारे में पूछे जाने पर एक्टर ने कहा कि “नहीं, अभी तक कुछ भी प्लान नहीं किया गया है।”

इससे पहले मई में, अथिया के भाई अहान शेट्टी ने शादी की अफवाह के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि ‘जहां तक शादी का सवाल है, कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। ऐसा कोई समारोह नहीं है, ये सब अफवाहें हैं। जब शादी ही नहीं है तो हम आपको डेट कैसे दे सकते हैं?’


Download Android App
Download iOS App



