बॉलीवुड गलियारों में दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया और क्रिकेटर केएल राहुल की शादी के होने के चर्चे खूब जोरों-शोरों से चल रहे हैं। जहां पिछले दिनों आलिया-रणबीर ने सात फेरे लिए तो अब अलगी जोड़ी अथिया-राहुल की होगी। लेकिन, अब तक इन अफवाहों की पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में इन कयासों के बीच अभिनेत्री के भाई अहान शेट्टी का एक चौंका देने वाला बयान सामने आ रहा है।

बहन की शादी को लेकर दिया बड़ा अपडेट
अपनी एक हालिया बातचीत में अहान शेट्टी ने कहा, जहां तक शादी की बात है तो फिलहाल कैसी भी तैयारियां नहीं चल रही हैं। क्योंकि अभी कोई शादी नहीं हो रही है। ये सब महज एक अफवाह है। जब कोई शादी हो ही नहीं रही तो हम डेट कैसे बता सकते हैं। अभी तक तो सगाई नहीं हुई है। हाल-फिलहाल उनकी शादी को लेकर किसी तरह का कोई प्लान नहीं है।

वैसे जब अथिया के भाई अहान ने अपनी बहन की शादी की शादी की खबरों को अफवाह बता दिया तो इसका मतलब सब है अभी कुछ महीनो तक केएल राहुल और अथिया शादी नहीं करने वाले हैं। मगर, फैंस इस बात से बहुत अच्छे तरीके से वाकिफ हैं कि कैसे आलिया रणबीर ने आखिरी समय तक अपनी शादी को कंफर्म नहीं किया था। जी हां, मेहंदी के दिन नीतू कपूर ने शादी कि डेट से पर्दा हटाया था। ऐसे में अहान शेट्टी कि बातों में कितनी सच्चाई है और कितनी नहीं ये फैंस अच्छे तरीके से समझते हैं।

गौरतलब है, अथिया शेट्टी और केएल राहुल एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं। साल 2021 में इस जोड़े ने अपने रिश्ते पर माहुर लगाई है। इसके बाद से कपल सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी कई रोमांटिक तस्वीरें साझा करते रहते हैं। ऐसे में इस कपल के चाहने वाले दोनों को जल्द ही शादी करते देखना चाहते हैं।


Download Android App
Download iOS App



