मार्वल्स की पेशकश एवेंजर्स एंडगेम के लिए अब फैंस के सब्र का बाँध टूट रहा है और हर फैन 26 अप्रैल का इंतजार कर रहा है। फिल्म के प्रति फैंस का रेस्पॉन्स देखकर ये लगता है की फिल्म रिलीज़ के बाद इसकी तारीफ के लिए शब्द कम पड़ जायेंगे।
फिल्म को भारत में 26 अप्रैल, 2019 को रिलीज़ किया जायेगा और जैसे ही फिल्म की प्री बुकिंग खुली कुछ ही समय में सभी टिकट्स बिक भी गयी। फिल्म की टिकटों को खरीदने के लिए दर्शकों के बीच जिस तरह मारामारी चल रही है उस लिहाज से अगर आप फिल्म पहले दिन देखना चाहते है तो आपको जेब ढीली करनी पड़ेगी।
एवेंजर्स के फैंस भी फिल्म की टिकट्स पर दिल खोल कर पैसे खर्च भी रहे है आपको बता दें अब तक Avengers endgame most expensive ticket करीब 2400 रूपए की बिकी है जो खुद में एक बड़ी बात है।
फिल्म एवेंजर्स एंडगेम के टिकट के लिए यह कीमत दिल्ली में एक प्रीमियम थिएटर द्वारा चार्ज की जा रही है, जिसे पीवीआर डायरेक्टर कट के नाम से जाना जाता है, जो शनिवार शाम के शो के लिए एंबियंस मॉल में है क्योंकि शुक्रवार के शोज को कुछ ही मिनटों के भीतर बुक किया गया था।
जहां तक मुंबई की बात है, टिकट की उच्चतम कीमत र 1765 रही जो INOX द्वारा बेची जा रही है। अब तक आमिर खान अभिनीत फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के लिए इसके बराबर टिकट रेट तय किया गया था पर वो भी अधिकतम 1500 रूपए के करीब था।
एवेंजर्स एंडगेम फिल्म के सह निर्देशक जो रूसो का कहना है की हॉलीवुड फिल्मों की लोकप्रियता बीते कुछ सालों में भारत में तेजी से बढ़ी है और मार्वल की फिल्मों के फैंस से उन्हें काफी प्यार मिला है।क्या आप अपनी पसंदीदा फिल्म के टिकट पर यह बड़ी राशि खर्च करने के लिए तैयार हैं?


Download Android App
Download iOS App








