बॉलीवुड के ‘सीरियल किसर’ इमरान हाशमी एक बार फिर अपनी पुरानी लय में लौट आए हैं। 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘आवारापन 2’ ने वो कर दिखाया है, जिसकी उम्मीद शायद ट्रेड एक्सपर्ट्स को भी नहीं थी। सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के साथ कड़ी टक्कर के बावजूद, इमरान की इस फिल्म ने पहले ही वीकेंड में कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आइए जानते हैं कि आखिर ये फिल्म इतनी बड़ी हिट कैसे साबित हो रही है।
कमाई में इमरान का एकतरफा जलवा

‘आवारापन 2’ की रिलीज को अभी तीन दिन ही हुए हैं और फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बहुत मजबूत रहा है। पहले दिन 21 करोड़, दूसरे दिन 33 करोड़ और तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने लगभग 26 करोड़ का बिजनेस किया है। सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशी बाजारों (ओवरसीज) में भी फिल्म को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। ‘बंटवारा 1947‘ के साथ क्लैश का इस फिल्म पर कोई खास असर नहीं पड़ा, बल्कि इमरान हाशमी के फैंस ने इस फिल्म को हाथों-हाथ लिया है।
इन तीन दिनों के अंदर फिल्म ने इंडिया में लगभग ₹81.75 करोड़ का शानदार नेट कलेक्शन और करीब ₹98.10 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। वहीं, ओवरसीज मार्केट की कमाई को मिलाकर फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹110.10 करोड़ को पार कर चुका है
बजट से ढाई गुना ज्यादा कमाई

फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह बहुत ही लिमिटेड बजट (लगभग 45 करोड़) में बनी है। फिल्म ने सिर्फ तीन दिनों में अपने (बजट) से ढाई गुना ज्यादा कमाई कर डाली है। इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि फिल्म ने अपनी मेकिंग कॉस्ट तो पहले दो दिनों में ही निकाल ली थी, अब जो भी कमाई हो रही है, वह सीधे प्रॉफिट में जा रही है। यह इमरान हाशमी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग और सुपरहिट फिल्मों में से एक बनकर उभरी है।
थिएटर्स से बाहर आकर मेकर्स को क्यों कोस रहे हैं दर्शक?

पब्लिक रिस्पॉन्स के अनुसार, फिल्म में ये मेन कमियां और शिकायतें सामने आ रही हैं:
-
दिशा पाटनी की कमजोर एक्टिंग और बेजान केमिस्ट्री: क्रिटिक्स का साफ कहना है कि फिल्म में दिशा पाटनी की एक्टिंग काफी फ्लैट और बेजान रहा है, जिससे वह फिल्म का ‘सबसे कमजोर हिस्सा‘ साबित हुई हैं। इसके अलावा, इमरान हाशमी के साथ उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री भी दर्शकों को बिल्कुल कनेक्ट नहीं कर पाई।
-
कमजोर और दोहराव वाली कहानी: क्रिटिक्स का कहना है कि फिल्म की स्क्रिप्ट में नयापन नहीं है और कहानी कई जगह दोहराई हुई लगती है, जो दर्शकों का सब्र आजमाती है।
-
जरूरत से ज्यादा एक्शन: फिल्म में हर 15-20 मिनट बाद गनफाइट (गोलीबारी) के सीन्स आ जाते हैं। क्रिटिक्स के मुताबिक, इस वजह से किरदारों के जज्बातों (इमोशन्स) को सही जगह और समय नहीं मिल पाता।
-
धीमा सेकेंड हाफ: फिल्म का पहला हिस्सा तो बढ़िया है, लेकिन इंटरवल के बाद क्रिटिक्स ने फिल्म की रफ्तार काफी सुस्त और खींची हुई पाई है।
वहीं आपको बता दें, इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर एक और चर्चा बहुत तेज है। फैंस इस बात से हैरान हैं कि इमरान हाशमी की फिल्म होने के बावजूद इसमें एक भी ‘किसिंग सीन‘ नहीं है। हालांकि, फिल्म की कहानी और इमरान की बेहतरीन एक्टिंग ने फैंस का दिल जीत लिया है, कि उन्हें किसिंग सीन की कमी महसूस ही नहीं हुई। लोग फिल्म के गानों और इमरान के इमोशनल रोल की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। लगता है दर्शकों को अब इमरान का एक मैच्योर और गंभीर अवतार ज्यादा पसंद आ रहा है।
Read More: Awarapan 2 Box Office Collection Day 1: Emraan Hashmi का बॉक्स ऑफिस पर राज..


Download Android App
Download iOS App




