Awarapan 2 Release Date: लौट आया है शिवम! इस दिन रिलीज होगी Emraan Hashmi की ‘Awarapan 2’, 19 साल बाद ‘तो फिर आओ’ के साथ लौटेगा पुराना दर्द!

Summary :

Awarapan 2 Release Date: साल 2007 में आई एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन’ आज भी सिनेमा प्रेमियों के दिलों में एक खास जगह रखती है। ‘शिवम पंडित’ का वह आइकॉनिक किरदार, उसकी अधूरी मोहब्बत का दर्द, तड़प और दिल को छू लेने वाले गानों ने इस फिल्म को एक कल्ट क्लासिक बना दिया था। अब फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है! इस फिल्म का बहुप्रतीक्षित सीक्वल यानी ‘आवारापन 2’ इसी साल अगस्त में बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस दिन रिलीज होगी Emraan Hashmi की ‘Awarapan 2’ ये…

Awarapan 2 Release Date: साल 2007 में आई एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन’ आज भी सिनेमा प्रेमियों के दिलों में एक खास जगह रखती है। ‘शिवम पंडित’ का वह आइकॉनिक किरदार, उसकी अधूरी मोहब्बत का दर्द, तड़प और दिल को छू लेने वाले गानों ने इस फिल्म को एक कल्ट क्लासिक बना दिया था। अब फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है! इस फिल्म का बहुप्रतीक्षित सीक्वल यानी ‘आवारापन 2’ इसी साल अगस्त में बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

इस दिन रिलीज होगी Emraan Hashmi की ‘Awarapan 2’

Emraan Hashmni new movie
Emraan Hashmni new movie( Source: Social Media)

ये तमाम चीजें नोस्टैलजिया फील कराने के लिए काफी हैं। हालांकि, कहानी के हिसाब से सीक्वल में कुछ बदलाव भी हुए हैं। दरअसल, इस बार डायरेक्टर नया है, फिल्म में हीरोइन नई है, साथ ही इस बार फिल्म में एक फीमेल विलेन दिखने वाली है। टीजर में ‘आवारापन’ का आइकॉनिक गाना ‘तो फिर आओ’ बजता हुआ नजर आया है, जिसे दोबारा से रीक्रिएट किया गया है। फिल्म को विशेष भट्ट ने प्रोड्यूस किया है और इसे नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

19 साल पुराने उसी अंदाज में लौटे Emraan Hashmi

फैंस का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है! ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आवारपन’ के सीक्वल ‘आवारपन 2’ (Awarapan 2 Official Teaser) का ऑफिशियल टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर को देखकर साफ है कि फिल्म में एक बार फिर इमरान हाशमी का वही आइकॉनिक और इंटेंस लुक लौट आया है, जिसने सालों पहले दर्शकों को दीवाना बना दिया था।

फिल्म का यह टीजर प्यार, दर्द और जबरदस्त एक्शन से भरपूर है। इसकी शुरुआत इमरान हाशमी के एक बेहद दमदार और गहरे डायलॉग से होती है, जहाँ वे कहते हैं “कुछ लोगों की कहानियां उनकी मर्जी से खत्म नहीं होतीं… उनकी कहानी दूसरे लोगों के लिए लिखी जाती है।” टीजर के सीन्स में इमरान को बाइक पर चलते हुए और फिर ‘आलिया हामिद’ की कब्र के पास बेहद भावुक अंदाज में बैठे हुए दिखाया गया है।

Also Read: Awarapan 2 Teaser: ‘Awarapan 2’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, 19 साल पुराने उसी अंदाज में लौटे Emraan Hashmi

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।