Food Items to Avoid in Monsoon: बारिश के मौसम में भूलकर भी न खाएं ये 6 चीजें, बढ़ सकता है इन्फेक्शन और फूड पॉइजनिंग का खतरा!

Summary :

भारत के ज्यादातर हिस्सों में बरसात के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। मॉनसून आने से गर्मी से निजात मिलता है, लेकिन ये मौसम अपने साथ कई सारी बीमारियां भी लेकर आता है। इस मौसम में सबसे ज्यादा इन्फेक्शन बाहर के खाने से होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स बारिश के दिनों में सेहत को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही नहीं करने की सलाह देते हैं। डॉक्टरों का मानना है कि मॉनसून सीजन में कुछ चीजों को खाने से बचना चाहिए, नहीं तो सेहत पर खराब असर पड़ सकता है। आइए, जानें कि बारिश में हमें कौन सी चीजें (Food Items to Avoid in Monsoon) नहीं खानी चाहिए।…

भारत के ज्यादातर हिस्सों में बरसात के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। मॉनसून आने से गर्मी से निजात मिलता है, लेकिन ये मौसम अपने साथ कई सारी बीमारियां भी लेकर आता है। इस मौसम में सबसे ज्यादा इन्फेक्शन बाहर के खाने से होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स बारिश के दिनों में सेहत को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही नहीं करने की सलाह देते हैं। डॉक्टरों का मानना है कि मॉनसून सीजन में कुछ चीजों को खाने से बचना चाहिए, नहीं तो सेहत पर खराब असर पड़ सकता है। आइए, जानें कि बारिश में हमें कौन सी चीजें (Food Items to Avoid in Monsoon) नहीं खानी चाहिए।

बारिश के मौसम में इन 6 चीजों से बना लें दूरी

1. दही

Food Items to Avoid in Monsoon
Curd (Source: Magnific)
बारिश के मौसम में दही जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए। दही में मौजूद बैक्टीरिया बारिश के मौसम में शरीर को फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुंचा सकते हैं और सेहत बिगाड़ सकते हैं।

2. मशरूम

डॉक्टरों के अनुसार, बरसात में मशरूम खाने से भी परहेज करना चाहिए। चूंकि मशरूम सीधे जमीन में उगती है, इसलिए इसमें इन्फेक्शन और गंदगी होने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है।

3. सलाद और कच्चा खाना

सलाद सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है, लेकिन बारिश में इसे नहीं खाना चाहिए। इस मौसम में कोई भी चीज कच्ची खाने से बचें। इसके अलावा, पहले से कटकर रखे हुए फल और सब्जियां बिल्कुल न खाएं, क्योंकि खुले रखे हुए खाने पर कीड़े और बैक्टीरिया बहुत जल्दी हमला करते हैं।

4. हरी पत्तेदार सब्जियां

Food Items to Avoid in Monsoon
Green Leafy Vegetables (Source: Magnific)

बारिश के मौसम में पत्ता गोभी, साग और पालक जैसी हरी सब्जियां खाने से बचना चाहिए। इस मौसम में बैक्टीरिया और फंगस बहुत जल्दी फैलते हैं, और पत्तेदार सब्जियों के अंदर छोटे-छोटे कीड़े-मकोड़े पनपने लगते हैं। इन्हें खाने से आपका पेट खराब हो सकता है, इसलिए बारिश में ऐसी सब्जियों से दूरी बनाकर रखें।

5. तली-भुनी और मसालेदार चीजें

बारिश के दिनों में ज्यादा तेल और मसाले वाले खाने से दूर रहें। ऐसा खाना शरीर में फैट और पित्त को बढ़ाता है, जो सेहत के लिए नुकसानदेह है। समोसे और पकौड़े जैसी तली हुई चीजें खाने से आपका डाइजेशन बिगड़ सकता है और आपको दस्त की समस्या हो सकती है।

5. सी फूड

Sea Food
Sea Food (Source: Magnific)

मॉनसून में मछली या झींगे जैसे सी फूड नहीं खाने चाहिए। यह समय समुद्री जीवों के प्रजनन का होता है। इसलिए इस मौसम में मछली या अन्य समुद्री जीव खाने से फूड पॉइजनिंग का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।

6. नॉनवेज

बारिश के दिनों में हमारा डाइजेशन काफी कमजोर हो जाता है, जिससे भारी भोजन को पचाना मुश्किल होता है। इसलिए इस मौसम में नॉनवेज, खासकर ज्यादा चर्बी वाला या रेड मीट खाने से बचना चाहिए ताकि पेट पर ज्यादा जोर न पड़े।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।