‘Lock Upp 2’ में शुरू हुई नई लव स्टोरी! Harshad Chopda और Shivangi Joshi की बढ़ती नजदीकियों ने बढ़ाई Fans की धड़कनें

Summary :

ओटीटी का सबसे फेमस रियलिटी शो ‘लॉकअप सीजन 2’ (Lock Upp 2) अपने प्रीमियर के साथ ही धमाका कर चुका है। फराह खान और रितेश देशमुख के इस शो में इस बार टीवी जगत के कई बड़े सितारे कैदी बनकर पहुंचे हैं। लेकिन इस वक्त शो में लड़ाई-झगड़ों से ज्यादा टीवी के दो सबसे पॉपुलर स्टार्स- हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी के बीच की बॉन्डिंग टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। जेल के अंदर दोनों की बढ़ती नजदीकियों को देखकर अब घर के अंदर और बाहर, दोनों ही जगह उनके लिंकअप की अटकलें तेज हो गई हैं। एक ही…

ओटीटी का सबसे फेमस रियलिटी शो ‘लॉकअप सीजन 2’ (Lock Upp 2) अपने प्रीमियर के साथ ही धमाका कर चुका है। फराह खान और रितेश देशमुख के इस शो में इस बार टीवी जगत के कई बड़े सितारे कैदी बनकर पहुंचे हैं। लेकिन इस वक्त शो में लड़ाई-झगड़ों से ज्यादा टीवी के दो सबसे पॉपुलर स्टार्स- हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी के बीच की बॉन्डिंग टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। जेल के अंदर दोनों की बढ़ती नजदीकियों को देखकर अब घर के अंदर और बाहर, दोनों ही जगह उनके लिंकअप की अटकलें तेज हो गई हैं।

एक ही थाली में खाना और सेलमेट्स का बॉन्ड: कैदियों ने कैमरे पर खोल दिया राज

Lock Upp 2
Lock Upp 2 ( Source: Social Media)

सोशल मीडिया पर ‘लॉकअप 2’ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शो के दो कंटेस्टेंट्स वरुण और योगेश आपस में गॉसिप करते दिख रहे हैं। योगेश ने कैमरे के सामने यह दावा किया कि हर्षद और शिवांगी के बीच पक्का दोस्ती से ज्यादा कुछ चल रहा है। योगेश ने बताया, “हर्षद और शिवांगी के बीच कुछ तो खिचड़ी पक रही है। शिवांगी अक्सर हर्षद के लिए छुपाकर खाना बचाती है और दोनों को एक ही थाली में साथ खाना खाते भी देखा गया है।“

इस पर वरुण ने मजे लेते हुए कहा कि हर्षद ही ज्यादा शिवांगी के आगे-पीछे घूमते हैं। दोनों को शो में ‘सेलमेट्स’ (एक ही कोठरी के साथी) बनाया गया है, जहां अंदर आते ही दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया था।

पहले भी स्क्रीन पर दिख चुकी है जोड़ी: ‘बड़े अच्छे लगते हैं 4’ से पुराना है नाता

Harshad Shivangi Dating
Harshad Shivangi Dating Rumours ( Source: Social Media)

आपको बता दें कि हर्षद और शिवांगी के लिए एक-दूसरे के साथ वक्त बिताना नया नहीं है। इससे पहले यह खूबसूरत जोड़ी टीवी के फेमस और सुपरहिट रोमांटिक ड्रामा ‘बड़े अच्छे लगते हैं 4‘ में मुख्य भूमिका निभा चुकी है। उस सीरियल में दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने बेइंतहा प्यार दिया था। पुराने को-स्टार्स होने की वजह से दोनों के बीच पहले से ही एक बेहद मजबूत और कम्फर्टेबल बॉन्डिंग है। यही वजह है कि लॉकअप 2 की इस मुश्किल और तनावभरी जेल में दोनों एक-दूसरे के लिए सबसे बड़ा सहारा बनकर उभरे हैं।

16 साल पुराना धोखा और आंसू: क्या शिवांगी बनेंगी हर्षद के दिल का मरहम?

Harshad Chopda and shivangi joshi
Harshad Chopda and Shivangi Joshi ( Source : Social Media)

शो के पहले ही एपिसोड में हर्षद चोपड़ा ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक ऐसा चौंकाने वाला सीक्रेट खोला, जिसने हर किसी को रुला दिया। ‘जेल एंट्री चैलेंज‘ के दौरान हर्षद भावुक हो गए और उन्होंने बताया कि साल 2010 में उनकी गर्लफ्रेंड ने उनके ही सबसे अच्छे दोस्त के साथ मिलकर उन्हें धोखा दिया था। हर्षद ने कहा, “मैंने एक ही समय पर अपने दोस्त और गर्लफ्रेंड दोनों को खो दिया। उस 16 साल पुराने धोखे ने मुझे अंदर से इतना डरा दिया कि मैं लोगों पर भरोसा नहीं कर पाता और अकेला रहता हूं।”

जब नेशनल टेलीविजन पर हर्षद यह दर्द बयां कर रहे थे और उनके आंसू थम नहीं रहे थे, तब पास ही खड़ीं शिवांगी जोशी ने आगे बढ़कर उनका हाथ थामा और उन्हें गले से लगाकर संभाला। इस इमोशनल पल को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार दुआ कर रहे हैं कि इतने सालों का अकेलापन झेलने के बाद अब हर्षद को शिवांगी के रूप में सच्चा प्यार और हमसफर मिल जाए।

Read More: Who is Niharika NM?: Raghav Juyal को मिला नया प्यार? जानें कौन हैं यूट्यूबर से एक्ट्रेस बनीं Niharika NM..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।