सोशल मीडिया से लेकर बॉलीवुड के गलियारों तक इस समय एक नई जोड़ी की चर्चा खूब जोरों पर है। डांसर और एक्टर राघव जुयाल (Raghav Juyal) और पॉपुलर डिजिटल कंटेंट क्रिएटर व एक्ट्रेस निहारिका एनएम (Niharika NM) की एक हालिया तस्वीर ने इंटरनेट पर डेटिंग की अफवाहों को हवा दे दी है। आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं निहारिका एनएम और क्या है इस वायरल फोटो का सच..
कौन हैं निहारिका एनएम?

निहारिका एक बेहद लोकप्रिय भारतीय यूट्यूबर और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर हैं। उनके अतरंगी और मजेदार साउथ इंडियन एक्सेंट वाले कॉमेडी रील्स और वीडियो देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब पसंद किए जाते हैं। एक्टिंग की दुनिया में कदम: सोशल मीडिया पर तहलका मचाने के बाद निहारिका अब बतौर एक्ट्रेस भी अपनी पहचान बना रही हैं। वह लगातार दो बार Cannes Film Festival के रेड कारपेट पर भारत का रेप्रेसन्ट कर चुकी हैं, जहाँ उन्हें ‘यूथ आइकॉन’ के रूप में काफी सराहना मिली।
कैसे शुरू हुईं राघव जुयाल के साथ अफेयर की अफवाहें?

हाल ही में राघव जुयाल और निहारिका की एक बेहद क्लोज और क्यूट तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई। तस्वीर में दोनों की केमिस्ट्री को देखकर फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि दोनों के बीच “दोस्ती से बढ़कर” कुछ चल रहा है। इस फोटो के वायरल होते ही फैंस उन्हें “नया हॉट कपल” बुलाने लगे हैं और कमेंट सेक्शन में लगातार बधाई संदेश दे रहे हैं। फिलहाल दोनों में से किसी ने भी इस रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है।
Also Read: Samay Raina Medha Shankar Dating: क्या सच में एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं समय रैना और मेधा शंकर?


Download Android App
Download iOS App




