Awarapan 2 Teaser: ‘Awarapan 2’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, 19 साल पुराने उसी अंदाज में लौटे Emraan Hashmi

Summary :

“दर्द से मेरा पुराना रिश्ता है…” — बस इसी एक डायलॉग के साथ बॉलीवुड के ‘ओरिजिनल कल्ट स्टार’ इमरान हाशमी एक बार फिर अपने फैंस के दिलों पर राज करने लौट आए हैं। दर्शकों को लंबे समय से इमरान के उस पुराने ‘लवर एरा’ का इंतज़ार था, जो अब खत्म होने जा रहा है। हाल ही में मेकर्स ने उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) का आधिकारिक टीज़र रिलीज़ कर दिया है। टीज़र में वही पुरानी कशिश, दर्द और सस्पेंस साफ़ नज़र आ रहा है, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया है। अगर आप भी इमरान…

“दर्द से मेरा पुराना रिश्ता है…” — बस इसी एक डायलॉग के साथ बॉलीवुड के ‘ओरिजिनल कल्ट स्टार’ इमरान हाशमी एक बार फिर अपने फैंस के दिलों पर राज करने लौट आए हैं। दर्शकों को लंबे समय से इमरान के उस पुराने ‘लवर एरा’ का इंतज़ार था, जो अब खत्म होने जा रहा है।

हाल ही में मेकर्स ने उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) का आधिकारिक टीज़र रिलीज़ कर दिया है। टीज़र में वही पुरानी कशिश, दर्द और सस्पेंस साफ़ नज़र आ रहा है, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया है। अगर आप भी इमरान हाशमी के इंटेंस लुक और उनकी फिल्मों के सदाबहार संगीत के दीवाने हैं, तो यह टीज़र आपको सीधे 2000 के दशक की यादों में ले जाएगा।

“दर्द से मेरा पुराना रिश्ता है…”

फैंस का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है! ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आवारपन’ के सीक्वल ‘आवारपन 2’ (Awarapan 2 Official Teaser) का ऑफिशियल टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर को देखकर साफ है कि फिल्म में एक बार फिर इमरान हाशमी का वही आइकॉनिक और इंटेंस लुक लौट आया है, जिसने सालों पहले दर्शकों को दीवाना बना दिया था।

Awarapan sequel
Awarapan sequel( Source: Social Media)

फिल्म का यह टीजर प्यार, दर्द और जबरदस्त एक्शन से भरपूर है। इसकी शुरुआत इमरान हाशमी के एक बेहद दमदार और गहरे डायलॉग से होती है, जहाँ वे कहते हैं “कुछ लोगों की कहानियां उनकी मर्जी से खत्म नहीं होतीं… उनकी कहानी दूसरे लोगों के लिए लिखी जाती है।” टीजर के सीन्स में इमरान को बाइक पर चलते हुए और फिर ‘आलिया हामिद’ की कब्र के पास बेहद भावुक अंदाज में बैठे हुए दिखाया गया है।

इन दृश्यों ने यह साफ कर दिया है कि ‘आवारपन 2‘ की कहानी ठीक वहीं से आगे बढ़ेगी, जहाँ पहला पार्ट खत्म हुआ था। तैयार हो जाइए, क्योंकि इमरान हाशमी एक बार फिर अपने टूटे दिल और एक्शन अवतार के साथ सिनेमाघरों में तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं!

दिशा-शबाना आजमी की झलक, दमदार डायलॉग्स

Awarapan sequel( Source: Social Media)
Awarapan sequel( Source: Social Media)

मेकर्स द्वारा जारी किए गए धमाकेदार टीज़र में इमरान हाशमी एक बार फिर अपने 19 साल पुराने आइकोनिक अंदाज़ में लौट आए हैं। इस टीज़र की सबसे बड़ी यूएसपी (USP) इसके शानदार और गहरे डायलॉग्स हैं, जो सीधे दर्शकों के दिलों को छू रहे हैं। टीज़र में इमरान का एक दमदार डायलॉग सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जहां वह कहते हैं—”मौत भी अजीब है, उसने मुझे छुआ भी और अपनाया भी नहीं।” ऐसे कई इंटेंस डायलॉग्स फिल्म को लेकर उत्सुकता को दोगुना कर रहे हैं।

टीज़र में एक्ट्रेस Disha Patani की भी खूबसूरत झलक देखने को मिली है। फिल्म में वह इमरान हाशमी के अपोजिट उनका लव इंटरेस्ट (लेडी लव) बनी नजर आएंगी। विलेन के रोल में शबाना आजमी: सबसे बड़ा सरप्राइज दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी का लुक है। टीज़र में उनका किरदार बेहद इंटेंस और खौफनाक लग रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार वह फिल्म में विलेन के रोल में दर्शकों को चौंकाने वाली हैं।

Awarapan 2 की रिलीज़ डेट आयी सामने

Awarapan sequel( Source: Social Media)
Awarapan sequel( Source: Social Media)

अगर पहले पार्ट की बात करें तो 2007 में रिलीज हुई ‘आवारापन’ एक क्राइम और इमोशनल ड्रामा फिल्म थी, जिसमें इमरान हाशमी के किरदार शिवम पंडित को एक गैंगस्टर के रूप में दिखाया गया था, जो अपने दर्दनाक अतीत से जूझ रहा होता है। इस फिल्म में आलिया का किरदार उसकी जिंदगी में उम्मीद लेकर आता है, लेकिन एक दुर्घटना में आलिया की मौत शिवम को पूरी तरह बदल देती है।

इस फिल्म के गाने, ‘तो फिर आओ’ और ‘माहिया’ जैसे गाने आज भी लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। अब लगभग 19 साल बाद इसका सीक्वल आ रहा है, जो उसी अधूरी कहानी को आगे बढ़ाने का वादा करता है।‘आवारापन 2’ 14 अगस्त को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Also Read: Eetha Controversy: रिलीज से पहले ही कानूनी पचड़े में फंसी Shraddha Kapoor की ‘Eetha’, नाम बदलने की उठी मांग!

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।