New Rules in July 2026 : 1 जुलाई से बदलेंगे ये 5 बड़े नियम; शोर्ट में समझें कैसे पड़ेगा आपकी जेब पर सीधा असर

Summary :

भारत इस साल देश भर में कई तरह के वित्तीय उतार चढ़ाव देखने को मिले हैं। ग्लोबल लेवल पर चल रहे वित्तीय फेरबदल के चलते भारत पर भी इसका असर पड़ा है। आर्थिक मामलों में कई तरह के बदलाव आने वाले समय में भी देखने को मिलेंगे। इसमें 1 जुलाई 2026 की तारीख बेहद महत्वपूर्ण होने जा रही है। इस दिन देश में वित्तीय और प्रशासनिक स्तर पर कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं। ये नए नियम सीधे तौर पर टैक्सपेयर्स, बैंक ग्राहकों और क्रेडिट कार्ड यूजर्स की जेब और दैनिक जीवन पर गहरा असर डालेंगे। बजट और…

भारत इस साल देश भर में कई तरह के वित्तीय उतार चढ़ाव देखने को मिले हैं। ग्लोबल लेवल पर चल रहे वित्तीय फेरबदल के चलते भारत पर भी इसका असर पड़ा है। आर्थिक मामलों में कई तरह के बदलाव आने वाले समय में भी देखने को मिलेंगे। इसमें 1 जुलाई 2026 की तारीख बेहद महत्वपूर्ण होने जा रही है।

इस दिन देश में वित्तीय और प्रशासनिक स्तर पर कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं। ये नए नियम सीधे तौर पर टैक्सपेयर्स, बैंक ग्राहकों और क्रेडिट कार्ड यूजर्स की जेब और दैनिक जीवन पर गहरा असर डालेंगे। बजट और वित्तीय योजनाओं में हो रहे इन फेरबदल के कारण लोगों में इस बात की चिंता बढ़ गई है कि नए नियमों से उनका मासिक बजट कितना प्रभावित होगा। खासकर पासपोर्ट बनवाने वाले और बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले नागरिकों को अब अपनी वित्तीय प्लानिंग नए सिरे से करनी होगी।

आइए उन बदलावों पर एक नजर डालें जो 1 जुलाई से भारतीयों को देखने को मिल सकते हैं-

बैंकों की मनमानी पर RBI का हंटर

RBI Mis-Selling Rules
RBI Mis-Selling Rules (SOURCE: SOCIAL MEDIA)

बैंकिंग सेक्टर में ग्राहकों को बड़ी राहत देने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बेहद सख्त रुख अपनाया है। अक्सर देखा जाता है कि बैंक अपने टारगेट पूरे करने के लिए ग्राहकों को जबरन लोन, इंश्योरेंस या अन्य वित्तीय प्रोडक्ट्स बेच देते हैं।

अब नए नियमों के तहत अगर कोई बैंक किसी ग्राहक को गलत तरीके से प्रोडक्ट mis-selling बेचता हुआ पाया गया, तो उस पर भारी जुर्माना और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैंकों को अब अपने हर प्रोडक्ट की सही और पारदर्शी जानकारी ग्राहकों को देनी होगी।

क्रेडिट कार्ड के नियम हुए कड़े

SBI Card Rewards Changes
SBI Card Rewards Changes (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए भी नियम अब पहले जैसे नहीं रहेंगे। कार्ड धारकों को हर हाल में अपनी तय समयसीमा (deadline) के भीतर ही बकाया बिल का भुगतान करना होगा। यदि कोई यूजर पेमेंट करने में देरी करता है, तो उसे पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा पेनाल्टी (penalty) और ब्याज चुकाना पड़ सकता है।

पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा

Passport Fees Increase
Passport Fees Increase (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

नए नियमों में जो सबसे बड़ा झटका आम नागरिकों को लगने जा रहा है, वह है पासपोर्ट की फीस (Passport Fees Increase) में होने वाली भारी वृद्धि। 1 जुलाई से नया पासपोर्ट बनवाने या रिन्यू कराने की सरकारी प्रक्रिया काफी महंगी हो जाएगी। विदेश जाने की तैयारी कर रहे छात्रों और पर्यटकों के लिए यह बदलाव एक अतिरिक्त वित्तीय बोझ लेकर आएगा। अब लोगों को अपनी अंतरराष्ट्रीय यात्रा की प्लानिंग करते समय इस बढ़े हुए खर्च को पहले से ही अपने बजट में शामिल करना होगा।

टैक्स भरना और केवाईसी कराना अब आसान

ITR Filing Dadline
ITR Filing Dadline (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

इन सब के बीच टैक्सपेयर्स के लिए एक अच्छी खबर भी है। सरकार ने Tax Filing की प्रक्रिया को और ज्यादा सरल और सुविधाजनक बनाने का फैसला किया है। इसके साथ ही, अब बैंकों या अन्य वित्तीय संस्थानों में बार-बार होने वाली KYC Update की उलझाऊ प्रक्रिया को भी बेहद आसान कर दिया गया है। डिजिटल सिस्टम को इस तरह अपग्रेड किया जा रहा है कि आम लोगों को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।

इसके अलावा, निवेश को लेकर भी कुछ नई नीतियां और धाराएं जोड़ी जा रही हैं। इनका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि छोटे निवेशक किसी भी तरह के बड़े वित्तीय जोखिम से बच सकें और उन्हें अपने निवेश पर बेहतर और सुरक्षित रिटर्न मिल सके। ये बदलाव न केवल आम जनता बल्कि पूरे बिजनेस सेक्टर की दिशा बदलने वाले साबित होंगे।

यह भी पढ़ें – 2.9 अरब डॉलर के मालिक, फिर भी सादगी की बातें! कौन हैं हर्ष गोयनका, जिनके पोस्ट हो जाते हैं वायरल?

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।