आरपीजी एंटरप्राइजेज के चेयरमैन और देश के फेमस बिजनेसमैन हर्ष गोयनका सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अक्सर ऐसे पोस्ट शेयर करते हैं, जो लोगों को नई सोच और प्रेरणा देते हैं। उनके पोस्ट सिर्फ बिजनेस तक सीमित नहीं होते, बल्कि मेहनत, सफलता, जीवन और नए अवसरों से जुड़े मैसेज भी शामिल होते हैं। इस बीच उन्होंने एक और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं। कोई इसे रोजगार का नया तरीका बता रहा है तो कोई इसे सिर्फ एक वायरल कंटेंट मान रहा है। हालांकि इस वीडियो ने यह जरूर दिखाया कि मेहनत और सही मौके का इस्तेमाल करके लोग अलग-अलग तरीकों से कमाई करने की कोशिश कर रहे हैं।
तिलक लगाकर कमाई

हर्ष गोयन की तरह से शेयर किए गए वीडियो में एक युवक ने तिलक लगाकर कमाई करने का तरीका बताया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक पारंपरिक कपड़े पहनकर ऋषिकेश में श्रद्धालुओं को तिलक लगाता हुआ दिखाई देता है। उसका कहना है कि इस काम के लिए किसी बड़ी पूंजी की जरूरत नहीं होती। सिर्फ पारंपरिक वेशभूषा पहनकर श्रद्धालुओं के बीच जाना होता है और उन्हें तिलक लगाया जाता है। बदले में लोग अपनी इच्छा से पैसे देते हैं। युवक बताता है कि शुरुआत में ज्यादा कमाई नहीं होती, लेकिन सही समय और सही जगह पर अच्छी आमदनी हो सकती है।
New way of making money….😳 pic.twitter.com/PhW1H29gL3
— Harsh Goenka (@hvgoenka) June 28, 2026
गंगा आरती के दौरान बढ़ी कमाई

वीडियो के अनुसार, शुरुआत के करीब एक घंटे में युवक सिर्फ 20 लोगों को ही तिलक लगा पाया। इस दौरान उसे लगभग 50 से 60 रुपये ही मिले। कई श्रद्धालु तिलक लगाने से मना भी कर देते हैं, इसलिए शुरुआत आसान नहीं होती। हालांकि युवक हार नहीं मानता और लगातार लोगों के बीच बना रहता है। युवक बताता है कि शाम को गंगा आरती शुरू होने के बाद घाट पर श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ जाती है। इसी दौरान उसकी कमाई भी तेजी से बढ़ने लगती है। लोग तिलक लगवाने के बाद अपनी श्रद्धा के अनुसार 10, 20, 50 या 100 रुपये तक देते हैं। उसका दावा है कि सिर्फ तीन घंटे में उसने करीब 400 लोगों को तिलक लगाया और इस दौरान लगभग 2,350 रुपये की कमाई की।
महीने में 70 हजार रुपये तक कमाने का दावा

वीडियो के आखिरी में युवक कहता है कि अगर रोज कुछ घंटे इसी तरह काम किया जाए तो महीने में करीब 70 हजार रुपये तक की कमाई की जा सकती है। इस वीडियो को शेयर करते हुए हर्ष गोयनका ने हल्के-फुल्के अंदाज में लिखा कि पैसा कमाने का एक नया रास्ता मिल गया है। उनके इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी खूब प्रतिक्रिया दी। कुछ लोगों ने इसे मेहनत से कमाई का अच्छा उदाहरण बताया, जबकि कुछ ने इस दावे पर सवाल भी उठाए।
हर्ष गोयनका की नेटवर्थ

उनके वायरल पोस्ट को देखते हुए इन दिनों लोग उनकी नेटवर्थ के बारे में भी जानना चाहते हैं। अगर उनकी नेटवर्थ की बात करें, तो फोर्ब्स के मुताबिक हर्ष गोयनका की कुल संपत्ति करीब 2.7 अरब डॉलर है। उन्होंने यह कमाई टायर, इंफ्रास्ट्रक्चर और बिजली ट्रांसमिशन जैसे कई क्षेत्रों में अपने बिजनेस का विस्तार करके बनाई है।
यह भी पढ़ें: 54 हजार करोड़ के पार पहुंची राकेश झुनझुनवाला की Net Worth; जानिए किन 5 शेयरों में लगा सबसे बड़ा दांव


Download Android App
Download iOS App




