Brahmastra के अगले रिलीज का Ayan Mukerji ने कर दिया ऐलान? पार्ट 2 और 3 पर एक साथ करेंगे काम

Summary :

पिछले साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शमिल अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र की क्रेज आज भी फैंस के सर चढ़कर बोलता हैं। दरअसल इस फिल्म को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिलता हुआ देखा गया था। फिल्म की स्टोरी से लेकर फिल्म में इस्तेमाल किए गए वीएफएक्स, फिल्म से स्टारकास्ट सभी बेहद ही शानदार थे। वही फिल्म के पहले पार्ट में ही फिल्म के दूसरे पार्ट का ऐलान कर दिया था।

पिछले साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शमिल अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र की क्रेज आज भी फैंस के सर चढ़कर बोलता हैं। दरअसल इस फिल्म को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिलता हुआ देखा गया था। फिल्म की स्टोरी से लेकर फिल्म में इस्तेमाल किए गए वीएफएक्स, फिल्म से स्टारकास्ट सभी बेहद ही शानदार थे। वही फिल्म के पहले पार्ट में ही फिल्म के दूसरे पार्ट का ऐलान कर दिया था। ऐसे में फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर भी अयान मुखर्जी ने अब एक  बड़ा खुलासा कर दिया हैं। 
दरअसल ब्रह्मास्त्र’ के फैंस के लिए अब एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही हैं। जहां ब्रह्मास्त्र के दूसरे पार्ट को लेकर अब फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने ये बड़ा अपडेट दे दिया हैं। जहां हाल ही में अयान ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये फिल्म को लेकर एक बड़ी अपडेट दे दी हैं। 

अयान मुखर्जी ने मंगलवार को ‘ब्रह्मास्त्र’ के सीक्वल पर अपडेट शेयर की। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें बताया कि ‘ब्रह्मास्त्र’ के सीक्वल की शूटिंग एक साथ होगी। सीक्वल दो पार्ट्स में बनेगा, लेकिन दोनों को अलग-अलग समय पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि, दोनों की रिलीज डेट में लंबा गैप नहीं होगा।
इसी के साथ अयान ने आगे बताया की ‘मुझे लगता है कि अब से लगभग तीन साल बाद हम ब्रह्मास्त्र 2 को बड़े पर्दे पर देखेंगे।’ तो अब साफ हो गया है कि अभी ‘ब्रह्मास्त्र 2’ के लिए लंबा इंतजार करना होगा। लेकिन अच्छी बात यह है कि ‘ब्रह्मास्त्र 2’ और ‘ब्रह्मास्त्र 3’ दोनों की शूटिंग साथ-साथ की जाएगी। अयान से पहले रणबीर कपूर भी इसी बात की तरफ इशारा किया था कि आने वाले दोनों पार्ट्स एक साथ शूट किए जाएंगे।
बता दे की अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ 2022 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक रही, जिसने 400 करोड़ रुपये की कमाई की 
फिल्म, जिसमें अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन और शाहरुख खान का भी खास रोल देखने को मिला था। ऐसे में अब फैंस को इंतजार है ‘ब्रह्मास्त्र 2’ और 3 का जिसे पर अयान मुखर्जी ने काम शुरू कर दिया हैं।

Desk Team