‘रोजा’ रखने को ‘बेवकूफी’ कहने पर PAK एक्ट्रेस Ayesha Omar ने लगाई Justin-Hailey Bieber को जमकर फटकार

Summary :

गौहर खान के बाद पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर ने जस्टिन बीबर और उनकी वाइफ हैली पर निशाना साधा है। आयशा ने सोशल मीडिया के जरिए लिखा है कि फास्ट रखने के कुछ साइंटिफिक फायदे हैं। हमें उन्हें इसके बारे में जानकारी देनी चाहिए।

बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान ने हाल ही में इंटरनेशनल सिंगर जस्टिन बीबर और उनकी वाइफ हैली बीबर को रमजान में रोजे रखने के उनके बयान को लेकर जमकर फटकार लगाई थी। वहीं, अब गौहर खान के बाद पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस आयशा उमर ने भी रमजान में रोज रखने पर दिए बयान को लेकर जस्टिन और हैली पर भड़क उठी हैं।
दरअसल कुछ दिन पहले इंटरनेशनल सिंगर जस्टिन बीबर और उनकी वाइफ हैली बीबर ने रमजान के दौरान फास्ट रखने की परंपरा को बकवास बता दिया था। बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान ने इसकी कड़े शब्दों में आलोचना की थी। वहीं अब आयशा ने कहा कि हमें उन्हें इसके बारे में जानकारी देनी चाहिए क्योंकि फास्ट को लेकर उनका नॉलेज बहुत कम है।
आयशा उमर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘फास्ट रखने से फिजिकल और मेंटल हेल्थ सही रहता है। दुनिया भर के कई वैज्ञानिक और डॉक्टर्स फास्ट रखने के फायदे गिना रहे हैं। फास्ट रखने से बॉडी कुछ देर के लिए भूखी रहती है जिससे सेल्स रिजेनरेट होती हैं, इससे उम्र बढ़ने का फर्क बॉडी पर नहीं दिखता है। इसके अलावा बीमारियों से बचाव करता है।’
इसी के साथ उन्होंने आगे लिखा, ‘उन्हें ट्रोल करने से बेहतर है हम उन्हें इससे जुड़े कुछ अर्टिकल्स या वीडियोज भेजनी चाहिए। उसे देख और सुन कर उनका फास्ट रखने को लेकर नॉलेज बढ़ेगा।’ बता दें कि आयशा उमर वहीं हैं जो पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ बोल्ड फोटोशूट कराकर चर्चा में आई थीं।
इतना ही नहीं आयशा आरोप लगे थे कि उन्हीं की वजह से सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के बीच दूरियां पैदा हुई। पाकिस्तानी मीडिया में ये बात चली थी कि शोएब ने सानिया के साथ धोखा किया है। हालांकि आयशा ने हमेशा यही कहा कि उनका इसमें कोई हाथ नहीं है। आयशा इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

Desk Team