Ayushman Khurrana Birthday: ये हैं आयुष्मान खुराना के सबसे पॉपुलर गानें और फिल्म्स, देखें लिस्ट

Summary :

आयुष्मान खुराना आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं और एक्टिंग के साथ अपनी गायकी से भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। ‘विकी डोनर’ से बॉलीवुड डेब्यू करने के बाद उन्होंने ‘अंधाधुन’, ‘बधाई हो’, ‘आर्टिकल 15’ और ‘ड्रीम गर्ल’ जैसी हिट फिल्मों से पहचान बनाई। ‘पानी दा रंग’, ‘सादी गली आजा’ और ‘नज़्म-नज़्म’ जैसे गानों ने बतौर सिंगर भी उनकी लोकप्रियता को और बढ़ाया।

आयुष्मान खुराना बॉलीवुड के उन सितारों में गिनें जाते हैं, जिनकी एक्टिंग से लेकर गानों तक हर एक चीज़ ने लोगों को उनकी दिवाना बना रखा है। उनके अंदर एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग का हुनर लोगों को खूब पसंद आता है। हालांकि, आज 14 सितंबर को आयुष्मान अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो चलिए ऐसे में एक नज़र डाल लेते हैं उनकी कुछ पॉपुलर फिल्मों और गानों पर।

Ayushman Khurrana Popular Films And Songs: जब ऑडिशन से कर दिया गया था बाहर

Ayushmann Khurrana Audition
Ayushmann Khurrana Audition (Source: Google)

आपको बता दें कि बॉलीवुड में कदम रखने से पहले आयुष्मान को रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। एक फिल्म के ऑडिशन के दौरान उन्होंने कास्टिंग डायरेक्टर से अकेले में ऑडिशन लेने की बात कही थी। उनकी यह बात कास्टिंग डायरेक्टर को पसंद नहीं आई और उसने उन्हें वहां से जाने के लिए कह दिया। हालांकि, इस तरह के एक्सपीरिएंस ने आयुष्मान का हौसला नहीं तोड़ा और उन्होंने आगे बढ़ना जारी रखा।

‘विकी डोनर’ से बॉलीवुड में मचाई धूम

Ayushmann Khurrana Popular Film
Ayushmann Khurrana Popular Film (Source: Google)

आयुष्मान ने साल 2012 में फिल्म ‘विकी डोनर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। फिल्म की कहानी और आयुष्मान की एक्टिंग दोनों को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके बाद उन्होंने लगातार अलग और चैलेंजिंग रोल पर बनी फिल्मों में काम किया। हालांकि, उनकी कुछ ऐसी पॉपुलर फिल्में हुईं, जो कि आगे चलकर कल्ट क्लासिक हो गईं। उनमें से ही कुछ पॉपुलर फिल्में हैं ‘दम लगा के हईशा’, ‘शुभ मंगल सावधान’, ‘अंधाधुन’, ‘बधाई हो’, ‘आर्टिकल 15’, ‘बाला’ और ‘ड्रीम गर्ल’। इन फिल्मों ने उन्हें इंडस्ट्री के सबसे अलग और भरोसेमंद कलाकारों में शामिल कर दिया था।

एक्टिंग के साथ सिंगिंग में भी बनाई पहचान

Ayushman Khurrana Popular Songs
Ayushman Khurrana Popular Songs (Source: Google)

अगर आयुष्मान की सिंगिंग को लेकर बात करें तो वो एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। उन्होंने ‘पानी दा रंग’, ‘सादी गली आजा’, ‘यहीं हूं मैं’, ‘मेरे लिए तुम काफी हो’, ‘नज़्म-नज़्म’ और ‘नैन ना जोड़ें’ जैसे पॉपुलर गानों को अपनी आवाज दी है। उनके ये गानें इतने पॉपुलर हुए हैं कि आज के समय में भी उनके फैंस इन गानों को अपनी प्लेलिस्ट में शामिल कर के रखते हैं।

Read More: Ayushman Birthday: ट्रेन में गानें से लेकर फिल्म ऑडिशन से रिजेक्ट होने तक, जानें Ayushman Khurrana की पूरी स्ट्रगल स्टोरी

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।