जयपुर, 14 सितंबर (आईएएनएस)। भाजपा के राज्य महासचिव श्रवण सिंह बागड़ी ने कहा कि पार्टी के विकास कार्यों ने नेताओं को लोगों के बीच प्रचार करने के लिए प्रेरित किया, जबकि कांग्रेस अपनी हार के लिए ईवीएम और सरकारी मशीनरी को दोष देगी।
श्रवण सिंह बागड़ी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान निकाय चुनावों में भाजपा की बढ़त पर खुशी जताते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। भाजपा के प्रदेश महासचिव श्रवण सिंह बागड़ी कहते हैं, “इन नतीजों से राजस्थान की जनता देख रही है कि चाहे नगर निगम हों, नगर परिषद हों या नगरपालिकाएं, हर जगह भाजपा का कमल खिलता हुआ दिख रहा है।”
उन्होंने कहा कि 10 निगमों में भाजपा पूरी तरीके से बहुमत के साथ आती नजर आ रही है। भजनलाल शर्मा ने पिछले तीन साल के भीतर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में जिस प्रकार से काम किया है,उसी का नतीजा है कि राजस्थान की जनता विश्वास के साथ भाजपा पर मुहर लगाई है। अगर प्रदेश का विकास कोई कर सकता है तो वह भारतीय जनता पार्टी है।
कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा गलत तरीके से जीते हुए उम्मीदवार को हराने का काम कर रही है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता ने कहा कि ये इनके स्थायी बयान हैं। मैं अभी कुछ समय पहले मीडिया को यही बता रहा था कि कांग्रेस के ईवीएम को दोष देने वाले बयान आने वाले हैं। ये भाजपा पर आरोप लगाएंगे कि ईवीएम के द्वारा घपले किए हैं, प्रशासन के द्वारा जबरदस्ती की है।
भाजपा नेता ने कहा कि जब भी कांग्रेस की हार होती है, इस तरह के बयान आते हैं। इसी तरह के बयान अभी कई नेताओं के जरूर आएंगे। कांग्रेस सिर्फ सोशल मीडिया पर ही दिखाई देंगे, बाकी धरातल पर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता जनता के बीच नहीं जाती। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता तक यह जानते हैं कि हमारे नेता क्या बयान देने वाले हैं। जनता समझदार है, आज का युवा विकास चाहता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता का भरोसा है और राजस्थान के भीतर भजनलाल शर्मा पर लोगों का विश्वास है।
–आईएएनएस
एएसएच/वीसी
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)


Download Android App
Download iOS App



