अभिनेता आयुष्मान खुराना और उनकी वाइफ ताहिरा कश्यप खुराना इन दिनों वक्त मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं। वैसे ताहिरा और आयुष्मान खुराना दोनों ही सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहते हैं और अक्सर फैंस के साथ नई-नई तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। हाल ही में ताहिरा ने अपने नये पोस्ट में अपना बिकिनी दिखाया है और इसे शेयर करते हुए उन्होंने फोटो क्लिक करने का क्रेडिट पति आयुष्मान को दिया है। वैसे ताहिरा की इस तस्वीर पर दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

वहीं ताहिरा ने इस फोटो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में एक लंबी पोस्ट भी लिखी है- उन्होंने लिखा है, मैं कच्ची हूं, मैं हूं। मैं सभी साइजों और शेप्स में आती हूं…. मुझे अपने शरीर, मन और आत्मा की पूर्ण स्वीकृति है। आज मैं पीली हूं, नीले रंग के सभी रंगों से घिरी हुई हूं और मुझे लगता है कि मुझे मुझसे प्यार हो गया है।
एक्टर भी दिखे शर्टलेस…
अपनी इस पोस्ट में आगे ताहिरा ने लिखा, इस फोटो को आयुष्मान ने क्लिक किया है और उसने कहा यह मेरी सबसे अच्छी प्रोफ़ाइल है। आयुष्मान ने अपने वाइफ के पोस्ट पर इमोजी के साथ कॉमेंट किया है। ताहिरा से पहले आयुष्मान ने भी शुक्रवार को इस ट्रिप से अपनी एक शर्टलेस फोटो शेयर किया था। जिसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- गुड मॉर्निंग।

इस बात में कोई दोराए नहीं आयुष्मान खुराना बॉलीवुड इंडस्ट्री में पिछले कुछ सालों से अपनी जबरदस्त एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों में एक खास पहचान बना चुकें हैं। खास बात एक्टर अपनी प्रोफेशनल लाइफ को जितने ज्यादा एक्टिवली जीते हैं, उतने ही एक्टिव वह अपनी निजी जिंदगी में भी रहते हैं। शायद इसीलिए ताहिरा ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को भी उनकी पत्नी ताहिरा ने यूं हंसते-हंसते मात दे दी। बात दें कि आयुष्मान और ताहिरा के बच्चे-बेटा विराजवीर और बेटी वरुष्का भी उनके साथ इस समय मालदीव में हैं।


Download Android App
Download iOS App



