बॉलीवुड एक्टर Ayushmann Khurrana ने सनी देओल स्टारर ‘Border 2’ से अपने पांव पीछे कर लिए हैं. हाल ही में Ayushmann Khurrana ने डेट्स क्लैश होने की वजह से करीना कपूर स्टारर मेघना गुलजार की फिल्म करने से भी मना कर दिया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक अब वे सनी देओल की मोस्ट अवेटेड Border 2 का भी हिस्सा नहीं होंगे. फिल्म में आयुष्मान आर्मी जवान का किरदार प्ले करने वाले थे.
- बॉलीवुड एक्टर Ayushmann Khurrana ने सनी देओल स्टारर ‘Border 2’ से अपने पांव पीछे कर लिए
- हाल ही में Ayushmann Khurrana ने डेट्स क्लैश होने की वजह से करीना कपूर स्टारर मेघना गुलजार की फिल्म करने से भी मना कर दिया
आयुष्मान ने क्यों छोड़ी बॉर्डर 2

सनी ने बॉर्डर 2 को लेकर कही ये बात
बॉर्डर 1997 में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था. फिल्म में सनी देओल ने मेजर कुलदीप सिंह चंदूरी का किरदार निभाया था. बॉर्डर 2 का निर्देशन अनुराग सिंह करेंगे. इस साल की शुरुआत में, सनी देओल ने एक पॉडकास्ट में बॉर्डर 2 के बारे में बात की और कहा, ‘हम इसे बहुत पहले, 2015 में शुरू करने वाले थे, लेकिन फिर मेरी फिल्में फ्लॉप हो गई, इसलिए लोग तब इसे बनाने से डर रहे थे. अब, हर कोई इसे बनाना चाहता है.
आयुष्मान खुराना पिछली बार ड्रीम गर्ल 2 में नजर आए थे. जिसमें उनके साथ अनन्या पांडे नजर आई थी. उनकी अपकमिंग फिल्मों में बधाई हो 2 पाइपलाइन में हैं जो कि उनकी फिल्म बधाई हो का सीक्वल होगी. इसमें उनके साथ सान्या मल्होत्रा, गजराज राव, नीना गुप्ता जैसे कलाकार नजर आए थे.
कब रिलीज हो सकती है फिल्म?
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया है कि ‘बॉर्डर 2’ फिल्म 26 जनवरी, 2026 को रिलीज हो सकती है. हालांकि रिलीज की तारीख को लेकर अभी तक मेकर्स ने कुछ भी ऐलान नहीं किया है.


Download Android App
Download iOS App




