आयुष्मान खुराना अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे होमटाउन, लेकिन होटल में ठहरे

Summary :

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आयुष्मान खुराना अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए अपने होमटाउन चंडीगढ़ में कर रहे हैं। मगर अपने घर रहने के बजाय वह इस दौरान होटल में रह रहे हैं।

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आयुष्मान खुराना अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए अपने होमटाउन चंडीगढ़ में कर रहे हैं। मगर अपने घर रहने के बजाय वह इस दौरान होटल में रह रहे हैं। 
चंडीगढ़ करे आशिकी आयुष्मान खुराना की इस फिल्म का नाम है और इसका निर्देशक अभिषेक कपूर कर रहे हैं। इस फिल्म में आयुष्मान के साथ मुख्य किरदार में वाणी कपूर हैं। दरअसल घर पर ना रुकने के पीछे आयुष्मान ने कोविड-19 महामारी वजह बताई है। 

उन्होंने इसपर कहा कि, महामारी के दौरान बहुत ज्यादा सावधानियां बरत रहा हूं और वह हर संभव प्रयास कर रहा हूं, जिससे अपने परिवार सहित खुद को वायरस की चपेट में आने से बचा सकूं। मेरी वजह से मेरी पत्नी और बच्चों पर मुश्किलें नहीं आनी चाहिए। 
चंडीगढ़ में मेरे माता-पिता हैं, उनकी भी सुरक्षा का ख्याल है। उन्हें भी सेफ रहना चाहिए। इंडस्ट्री को दोबारा पटरी पर लाने के लिए मैं अपना योगदान देना चाहता हूं, लेकिन साथ में परिवार को भी वायरस से बचाकर रखना चाहता हूं। फिल्म की पूरी प्रोडक्‍शन टीम अभिनेता के साथ होटल में रह रही हैं। 

Desk Team