Batwara 1947 Movie: ‘Dhurandhar’ के क्रेज के बीच क्यों पिटी ‘बंटवारा 1947’? Flop होते ही Rajkumar Santoshi ने दिया Controversial Statement

Summary :

बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की फिल्म 'बंटवारा 1947' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला, जिसके बाद राजकुमार संतोषी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में नफरत बेचना आसान है, लेकिन शांति और भाईचारे की बात करने वाली फिल्मों को लोग नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने सनी देओल के अलग रोल और फिल्म के फ्लॉप होने की असली वजहों पर भी खुलकर बात की।

14 अगस्त को आई फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की बॉलीवुड में काफी चर्चा थी। लोगों को उम्मीद थी कि राजकुमार संतोषी और सनी देओल की जोड़ी एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करेगी। लेकिन फिल्म दर्शकों को खींचने में नाकाम रही। अब इस पर डायरेक्टर राजकुमार संतोषी का दर्द छलका है। उन्होंने कहा कि फिल्म में भाईचारे और प्यार की बात कही गई थी, शायद इसीलिए ये सिनेमाघरों में कमाल नहीं दिखा पाई।

“नफरत बेचना आसान है, प्यार फैलाना मुश्किल”

राजकुमार संतोषी ने रीसेंट में मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी फिल्म भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी तरह की नफरत को बढ़ावा नहीं देती। उन्होंने कहा, “हमने बंटवारे के उस दौर की एक इंसानी कहानी दिखाई है, जो दिलों को जोड़ने की बात करती है। लेकिन अफसोस की बात यह है कि आज के समय में नफरत बेचना बहुत आसान हो गया है, जबकि शांति और भाईचारे की बात करने वाली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल करती नज़र आती हैं।”

सनी देओल का ‘मुस्लिम किरदार’ बना रिस्क?

Sunny Deol Muslim Character Reaction
Sunny Deol Muslim Character Reaction ( Source: Social Media)

फिल्म में सनी देओल का रोल काफी अलग था। आम तौर पर सनी देओल को दर्शक देशभक्ति और गदर जैसे धाकड़ एक्शन रोल में देखने के आदी हैं। लेकिन ‘बंटवारा 1947’ में उन्होंने एक ऐसे मुस्लिम व्यक्ति का किरदार निभाया है जो गलत सोच और नफरत फैलाने वालों के खिलाफ खड़ा होता है। संतोषी ने बताया कि इन्वेस्टर्स पहले ही इस रोल को लेकर थोड़ा झिझक रहे थे। उन्होंने कहा कि दर्शकों को सनी देओल की ये नई छवि शायद रास नहीं आई या फिर वो उनके इस बदलाव को एक्सेप्ट नहीं कर पाए।

आज के दौर में जब दर्शक ‘धुरंधर’ जैसी दमदार और एक्शन से भरपूर देशभक्ति फिल्मों को देखना पसंद कर रहे हैं, वहीं राजकुमार संतोषी अपनी फिल्म के फ्लॉप होने का ठीकरा लोगों की सोच पर फोड़ रहे हैं। संतोषी ने अपनी सफाई में कहा, “ऐसी फिल्में मत बनाओ जो भारत और पाकिस्तान के बीच नफरत को बढ़ावा दें।” उनका तर्क है कि उनकी फिल्म दिलों को जोड़ने और शांति का संदेश देने के लिए बनाई गई थी, लेकिन आज के टाइम में नफरत फैलाना आसान है और भाईचारे की बात करने वाली फिल्में फ्लॉप हो जाती हैं।

“पाकिस्तान प्रेम अब नहीं चलेगा” – सोशल मीडिया पर फूटा जनता का गुस्सा

Public Reaction On Rajkumar Santoshi Hatred Sells Comment
Public Reaction On Rajkumar Santoshi Hatred Sells Comment ( Source: Social Media)

राजकुमार संतोषी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी जमकर क्लास लगाई। लोगों का कहना है कि अब इंडियन ऑडियंस बदल चुकी हैं और ‘द कश्मीर फाइल्स‘ या ‘धुरंधर‘ जैसी फिल्मों की सफलता इस बात का सबूत है कि लोग अब पुरानी बॉलीवुड सोच को नकार चुके हैं।

एक यूजर ने ताना मारते हुए लिखा, “भारत और पाकिस्तान के बीच फर्जी प्यार दिखाने से बड़ा कोई क्राइम नहीं है। बॉलीवुड को आज भी देश का असली माहौल समझ नहीं आ रहा है” वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, “पुराने बॉलीवुड का यह एजेंडा अब ‘न्यू इंडिया’ में नहीं चलेगा, जहां सिर्फ एकतरफा बातें दिखाई जाती थीं।” एक यूजर ने तो यहां तक कह दिया कि ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी फिल्में भी अगर आज के दौर में रिलीज होतीं, तो लोग उन्हें नकार देते, क्योंकि लोग अब सीमा पार से जुड़ी झूठी इंसानियत के ड्रामे को पहचान चुके हैं।

Read More: Vibe Teaser Out: ‘Tiger, Pathan को भेजो भाई’, Kunal Kemmu की ‘Vibe’ का टीज़र आउट..

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।