अगर आप भी स्पाई फिल्मों के भारी-भरकम एक्शन से थोड़ा बोर हो गए हैं, तो आपके लिए एक मजेदार खबर है। ‘मडगांव एक्सप्रेस‘ से दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोटपोट करने वाले कुणाल खेमू एक बार फिर डायरेक्टर और एक्टर बनकर लौट आए हैं। उनकी नई फिल्म ‘वाइब’ (Vibe) का टीजर जारी हो चुका है। इस फिल्म में उनके साथ प्रीति जिंटा और स्पर्श श्रीवास्तव भी मेन रोल में नज़र आने वाले हैं। टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और फैंस कुणाल खेमू की कॉमिक टाइमिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
जब टाइगर-पठान के बजाय दो अनाड़ी जासूसों के हाथ आई देश की कमान

फिल्म के टीजर की शुरुआत काफी सीरियस मोड़ से होती है, जहाँ लगता है कि कोई गहरी स्पाई थ्रिलर फिल्म चल रही है। कुणाल खेमू और स्पर्श श्रीवास्तव किडनैप होकर बंधे नज़र आते हैं। तभी धांसू एंट्री होती है प्रीति जिंटा की, जो दोनों से कहती हैं कि देश खतरे में है और देश को उनकी जरूरत है।
बस यहीं से कुणाल खेमू का असली कॉमेडी अवतार शुरू होता है। कुणाल तुरंत पलटकर कहते हैं कि अगर देश को उनकी जरूरत पड़ गई है, तो समझो बात हाथ से निकल चुकी है, मजाक उड़ाते हुए कहते हैं कि ऐसे काम के लिए ‘टाइगर’ या ‘पठान’ जैसे लोगों को भेजना चाहिए, वे तो खुद को संभाल नहीं पाते, देश क्या बचाएंगे। यह डायलॉग लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
ट्रेनिंग में छूटे पसीने, बॉबी देओल के ‘सोलजर’ वाले डायलॉग ने जीता दिल
टीजर में आगे दिखाया गया है कि कैसे प्रीति जिंटा इन दोनों अनाड़ी दोस्तों को देश बचाने की ट्रेनिंग देती हैं। हालांकि, दोनों की हरकतें ऐसी हैं कि ट्रेनिंग के नाम पर सिर्फ कॉमेडी देखने को मिलती है।
टीजर के आखिर में जब प्रीति जिंटा कुणाल से कहती हैं कि उन्हें एक सच्चे ‘सोलजर’ (Soldier) की तरह बनकर दिखाना होगा, तो कुणाल तपाक से कहते हैं कि वो ‘बॉबी देओल‘ कैसे बन सकते हैं! 1990 के दशक की फेमस फिल्म ‘सोलजर‘ का यह मजेदार रेफरेंस फैंस का दिल जीत रहा है।
18 सितंबर को सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी ‘वाइब’
Jabardast Agents toh dekhe honge, ab Zabardasti ke Agents dekho 😎
Watch VIBE only in cinemas on 18th September. Ting!@AMZMGMstudiosIN @kunalkemmu #SparshShrivastava #VanshikaDhir #DRONGOFilms @iyashpalsharma @nirahua1 #ChiragNihalani @tipsofficial @kumartaurani @PicturesPVR pic.twitter.com/ATb4CtbJvH
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) August 21, 2026
‘मडगांव एक्सप्रेस’ की शानदार सफलता के बाद कुणाल खेमू से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि कुणाल अकेले ही बॉलीवुड की कॉमेडी को बचाने का काम कर रहे हैं। फिल्म में निरहुआ (दिनेश लाल यादव) और यशपाल शर्मा भी मेन रोल में नज़र आएंगे।
यह स्पाई-कॉमेडी फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। अब देखना यह होगा कि क्या कुणाल खेमू का यह नया कॉमेडी प्रयोग बॉक्स ऑफिस पर वही कमाल दोहरा पाता है या नहीं।
फिल्म ‘वाइब’ के टीजर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर अमन भार्गव ने प्रीति जिंटा की तारीफ में लिखा, “भगवान का शुक्र है आप वापस आ गईं, आपकी खूबसूरती के आगे आजकल की प्लास्टिक एक्टिंग टिक ही नहीं सकती। क्या आपने भी अक्षय खन्ना जैसा धमाकेदार कमबैक करने का इरादा बना लिया है?”
वहीं कुणाल खेमू की कॉमिक टाइमिंग से खुश होकर आकाश नाम के यूजर ने लिखा, “कुणाल बॉलीवुड के सबसे अंडररेटेड एक्टर हैं, जिनकी कॉमेडी आज के बड़े-बड़े स्टार्स से कहीं बेहतर है और फिल्म में प्रीति का रोल भी एकदम कड़क लग रहा है।” फैंस कुणाल के चाइल्ड आर्टिस्ट से लेकर फिटनेस आइकॉन और एक बेहतरीन डायरेक्टर बनने के इस सफर पर बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं।
Read More: Awarapan 2 vs Batwara 1947 Box Office: ‘आवारापन 2’ की आंधी के आगे टिक नहीं पाई..


Download Android App
Download iOS App




