प्रिया प्रकाश के बाद ‘बॉम डिगी डिगी गर्ल’ साक्षी मलिक ने इंटरनेट पर लगाई आग

Summary :

फिल्म ‘टीटू की स्वीटी’ ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कई ज्यादा कमाल कर दिखाया है। लेकिन फिल्म का एक गाना ‘बॉम डिगी डिगी’ दर्शकों के दिमाग पर सर चढ गया है।

फिल्म ‘टीटू की स्वीटी’ ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कई ज्यादा कमाल कर दिखाया है। लेकिन फिल्म का एक गाना ‘बॉम डिगी डिगी’ दर्शकों के दिमाग पर सर चढ गया है। गाने के दिमाग पर चढऩे के कारण कोई और नहीं है बल्कि गाने में फिल्माई गई खूबसूरत मॉॅडल साक्षी मलिक है।

बता दें कि Sakshi Malik की तुलना हाल ही में इंटरनेट की सनसनी बनी प्रिया प्रकाश वॉरियर से की जा रही है। साक्षी मलिक के लुक्स और एक्सप्रेशंस इंटरनेट को घायल कर रहे हैं। फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ की शादी का यह गाना ‘बॉम डिगी डिगी…’ यूट्यूब पर हंगामा मचाए हुए है।

फिल्म के इस गाने ‘बॉम डिगी डिगी…’ को यूट्यूब पर अभी तक करोड़ो लोग देख चुके हैं। इससे पहले Sakshi Malik मॉडलिंग और म्यूजिक अल्बम में नजर आई हैं।

साक्षी मलिक एक पंजाबी अल्बम में भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने नाइका, पीसी ज्वैलर्स, फ्रेसलुक, फेसेस कनाडा जैसे कई फैमस ब्रैंड्स के लिए मॉडलिंग भी की है।

प्रिया प्रकाश के इस नए फोटोशूट ने सोशल मीडिया पर लगाई आग

मॉडलिंग और म्यूजिक एल्बम में किया काम:

बता दें कि ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ के गाने से पहले Sakshi Malik मॉडलिंग और म्यूजिक एल्बम में नजर आ चुकी हैं। साक्षी मलिक एक पंजाबी एल्बम में भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने नाइका, पीसी ज्वैलर्स, फेसेस कनाडा जैसे कई फेमस ब्रांड्स के लिए भी मॉडलिंग की है।

इंजीनियरिंग के बाद एक्टिंग को चुना

दिल्ली की Sakshi Malik ने बीटेक की पढ़ाई की है। लेकिन उनकी दिलचस्पी इंजीनियरिंग में न होकर मॉडलिंग और एक्टिंग में थी। इसलिए उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग को अपने कॅरियर के तौर पर चुना।

साक्षी ने बताया कि उन्हें पता नहीं था कि लोग उन्हें इतना पसंद करेंगे। यह उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।

साक्षी मलिक की फैन फॉलोविंग

बता दें कि इस गाने के बाद से ही Sakshi Malik की फैन फॉलोविंग बढ़ गर्ई है। लोग उन्हें काफी ज्यादा पसंद करने लगे हैं। अब लोग साक्षी की बाकी वीडियो भी देखने लगे हैं। अब प्रिया प्रकाश के बाद इंटरनेट सनसनी बन रही हैं साक्षी मलिक।

 

Desk Team