Oscar Awards 2023 समारोह से पहले जानिए उन Nominated फिल्मो के नाम जो इस साल करेंगी ऑस्कर अपने नाम!

Summary :

Oscar Awards 2023 Nominated Movies on OTT ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में दुनियाभर के सिनेमा की बेहतरीन फिल्में शामिल की जा रही हैं। इनमें से कई फिल्में अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी मौजूद हैं। जिसके ज़रिये अब पुरस्कारों की घोषणा से पहले भी आप इन्हें देख सकते हैं।

ऑस्कर अवॉर्ड की गिनती दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड्स में की जाती हैं। हर साल होने वाले इस आयोजन में दुनियाभर की सैकड़ों फिल्में विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार जीतने के लिए फाइट करती हैं और उनमे से कई बेहतरीन फिल्मे ये अवार्ड अपने नाम कर ले जाती हैं। अगर कोई फिल्म ऑस्कर अवॉर्ड्स में शामिल होती है तो माना जाता है कि वो दुनिया की बेहतरीन फिल्मों में शामिल हो चुकी है। इसीलिए नॉमिनेटेड फिल्मों को देखने के लिए फैंस हमेशा काफी बेकरार रहते हैं।
कोविड के बाद से ही टीवी का दौर खत्म होकर अब ओटीटी के दौर में इन फिल्मों को एक्सेस करना काफी आसान हो गया है, क्योंकि सिनेमाघरों में रिलीज के कुछ हफ्तों बाद ही फिल्में किसी ना किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ जाती हैं और ऑस्कर समारोह के आयोजन तक कई फिल्में ओटीटी स्पेस में आ चुकी होती हैं जिन्हे देखना बेहद ही रोमांचक होता हैं।
नॉमिनेटेड फिल्मो को कहां देखें?
95वें एकेडमी अवॉर्ड्स 2023 के आयोजन में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। अवॉर्ड समारोह 12 मार्च को अमेरिका में होने जा रहे हैं जिसके लिए सभी फिल्म अभिनेतााओ से लेकर फिल्म निर्देशक तक उत्सुक हैं। इस बार ऑस्कर अवॉर्ड्स में जो फिल्में नॉमिनेट हुई हैं, उनमें से कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी मौजूद हैं। कौन-सी फिल्म किस प्लेटफॉर्म पर देखी जा सकती है, इसकी जानकारी यहां दी जा रही है। 
ऑस्कर अवॉर्ड्स समारोह की बेस्ट पिक्चर कैटेगरी में इस बार पूरी 10 फिल्में नॉमिनेटेड हैं, जिनमें से चार फिल्में भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी मौजूद हैं। 
Black Panther- Wakanda Forever
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस समेत चार कैटेगरीज में नॉमिनेट ब्लैक पैंथर- वकांडा फॉरएवर (Black Panther Wakanda Forever) डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मौजूद है। फिल्म देश में अंग्रेजी के साथ हिंदी और अन्य भाषाओं में रिलीज की गयी है।
Turning Red
बेस्ट एनिमेशन फिल्म कैटेगरी में कॉम्पीट कर रही टर्निंग रेड डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखी जा सकती हैं।
Argentina 1985
बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में नामित अर्जेंटीना 1985 प्राइम वीडियो पर मौजूद है। 
Oscar 2023 Nominated भारतीय फिल्में कब और कहां देखें?
RRR
बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेटेड तेलुगु फिल्म आरआरआर हिंदी में नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
The Elephant whisperers
डॉक्युमेंट्री शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेट The Elephant whisperers नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। कार्तिकी गोंजाल्विज और गुनीत मोंगा ने डॉक्युमेंट्री का निर्माण किया है।
All That Breathes
डॉक्युमेंट्री फीचर फिल्म कैटेगरी में कॉम्पीट कर रही ऑल दैट ब्रीद्स डिज्नी दो भाइयों मोहम्मद सौद और नदीम शहजाद की कहानी दिखायी गयी है, जो घायल पक्षियों को बचाते हैं और इलाज करते हैं। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो सकती है।

Desk Team