PM मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज दोनों चौथे क्रिकेट टेस्ट देखने पहुंचे स्टेडियम

Summary :

पीएम नरेंद मोदी और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज गुरुवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चौथे क्रिकेट टेस्ट के पहले घंटे का मुकाबला देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद हैं।

पीएम नरेंद  मोदी और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज गुरुवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चौथे क्रिकेट टेस्ट के पहले घंटे का मुकाबला देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद हैं। गुजरात के नरेन्द मोदी स्टेडियम में आज खेले जा रहे इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया की इंदौर टेस्ट वाली टीम इस मुकाबले में खेलेगी, जबकि मेजबान टीम ने एक बदलाव कर मोहम्मद सिराज के स्थान पर मोहम्मद शमी की टीम में शामिल किया गया हैं। बता दें कि उन्होंने वहां मैच देखने आए दर्शकों से भी मुलाकात की।
स्टेडियम में कौन –कौन रहे शामिल
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने स्टेडियम में  अल्बनीज का स्वागत किया। बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बनीज का अभिवादन किया, जबकि बीसीसीआई सचिव जय शाह ने प्रधानमंत्री मोदी को अभिवादन किया।
मोदी ने खिलाड़ी को टेस्ट टोपी की शिफ्ट
मोदी ने रोहित शर्मा को टेस्ट टोपी भेंट की, जबकि अल्बनीज ने स्मिथ को ग्रीन टोपी भेंट की। इसके बाद दोनों प्रधानमंत्रियों ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दोस्ती के 75 साल पूरे होने पूरे मैदान का चक्कर लगाकर दर्शकों का अभिवादन किया।

Desk Team