मशहूर अभिनेता सतीश कौशिक का निधन, 66 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Summary :

मशहूर अभिनेता एवं फिल्मकार सतीश कौशिक का बृहस्पतिवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके करीबी दोस्त एवं अभिनेता अनुपम खेर ने यह जानकारी दी। कौशिक 66 वर्ष के थे। खेर ने बताया कि कौशिक दिल्ली में अपने एक दोस्त के घर पर थे, जब उन्होंने बेचैनी होने की शिकायत की।

मशहूर अभिनेता एवं फिल्मकार सतीश कौशिक का बृहस्पतिवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके करीबी दोस्त एवं अभिनेता अनुपम खेर ने यह जानकारी दी। कौशिक 66 वर्ष के थे। खेर ने बताया कि कौशिक दिल्ली में अपने एक दोस्त के घर पर थे, जब उन्होंने बेचैनी होने की शिकायत की। खेर ने कहा, ‘‘बेचैनी महसूस होने के बाद कौशिक ने चालक से उन्हें अस्पताल ले जाने को कहा। देर रात करीब एक बजे उन्हें (अस्पताल जाते समय) रास्ते में ही दिल का दौरा पड़ा।’’
Actor-director Satish Kaushik dies at 66 - The Hindu
इससे पहले, खेर ने एक ट्वीट में लिखा था कि वह कौशिक के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हैं। उन्होंने ट्वीट किया था, ‘‘मुझे पता है कि मृत्यु अंतिम सत्य है, लेकिन मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मुझे अपने सबसे अच्छे दोस्त सतीश कौशिक के बारे में ऐसा लिखना होगा। 45 साल की दोस्ती पर अचानक पूर्ण विराम। तुम्हारे बिना जीवन पहले जैसा नहीं रहेगा सतीश। ओम शांति।’’
Satish Kaushik passes away: Anupam Kher, Rakesh Roshan, Manoj Bajpayee and  other Bollywood stars 'shocked' over his sudden demise | Hindi Movie News -  Times of India
कौशिक ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर किए आखिरी पोस्ट में प्रसिद्ध गीतकार एवं लेखक जावेद अख्तर द्वारा सात मार्च को मुंबई में आयोजित वार्षिक होली समारोह की तस्वीरें साझा की थीं। फिल्म ‘इमरजेंसी’ में कौशिक के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री कंगना रनौत ने उन्हें एक ‘‘दयालु और सच्चा इंसान’’ बताते हुए याद किया। इमरजेंसी’ अभी रिलीज नहीं हुई है। कंगना ने ट्वीट किया, ‘‘इस दुखद खबर के साथ सुबह की शुरुआत हुई। वह मेरी काफी हौसलाअफजाई करते थे… एक बहुत ही सफल अभिनेता और निर्देशक। सतीश कौशिक जी बेहद दयालु और सच्चे इंसान थे। ‘इमरजेंसी’ में उनके साथ करके काफी अच्छा लगा। उनकी कमी हमेशा खलेगी, ओम शांति।’’
Anupam Kher and Satish Kaushik shoot to “inspire and spread positivity” |  Bollywood - Hindustan Times
नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) और फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) के पूर्व छात्र कौशिक को ‘जाने भी दो यारों’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘दीवाना मस्ताना’ और ‘उड़ता पंजाब’ जैसी फिल्मों में निभाए उनके किरदारों के लिए काफी सराहना मिली थी। हास्य अभिनेता के तौर पर भी कौशिक ने काफी लोकप्रियता हासिल की थी। वह एक फिल्म निर्देशक भी थे। उन्होंने ‘तेरे नाम’ और ‘मुझे कुछ कहना है’ जैसी कई फिल्मों का निर्देशन किया था। कौशिक के परिवार में पत्नी और बेटी है।

Desk Team