बॉलीवुड एक्ट्रेस
ईशा गुप्ता इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज आश्रम 3 को लेकर सुर्खियों में बनी
हुई हैं। अभिनेत्री अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी बोल्ड फोटोज और ग्लैमरस लुक को
लेकर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। भले ही ईशा कम फिल्मों में नजर आती है लेकिन सोशल
मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।
जन्नत 2 फेम
एक्ट्रेस भी फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी
तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। इस बार एक्ट्रेस ने अपनी बिना मेकअप अपने डॉग के साथ फोटो शेयर की है
जिसमें उन्हें देख फैंस काफी हैरान हो गए है। फैंस उनकी पोस्ट पर काफी फनी रिएक्शन दे रहे हैं।
ईशा ने अपने
इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वह अपने डॉगी ब्रूनो को घूरते हुए नजर आ रही है। वहीं ब्रूनों भी ईशा को ही घूर रहा है। फोटो को देखकर लग रहा है कि ये तस्वीर एक्ट्रेस के घर की
हैं। फोटो में ईशा बिना मेकअप
नजर आ रही हैं और उनके बाल भी बिखरे हुए हैं।
अपनी इस फोटो को शेयर करते हुए ईशा ने कैप्शन में लिखा- ‘हम लोग ब्रूनो के बारे में बात नहीं करते हैं।‘ इस फोटो को अब तक 1 लाख
से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। तो वहीं फोटो पर फैंस एक के बाद एक मजेदार
कॉमेंट कर रहे हैं। कोई एक्ट्रेस के लुक्स की बात कर रहा है तो उनके डॉग को लकी
बता रहा है।
बता दें कि बॉबी देओल की फेमस वेब सीरीज आश्रम बहुत जल्द अपने पुराने रंग-रूप
के साथ वापस लौटने जा रही है। दो सीजन की शानदार सफलता के बाद इसका तीसरा पार्ट भी
रिलीज के लिए तैयार है। इस सीरीज में ईशा गुप्ता अपनी बोल्डनेस का तड़का लगाने आ रही है।
सोनिया नाम के किरदार में ईशा गुप्ता लीड एक्टर बॉबी देओल के साथ रोमांस करती भी दिखने वाली हैं। फैंस इस वेब सीरीज का पिछले काफी
टाइम से इंतजार कर रहे हैं अब जाकर उनका इंतजार खत्म होने जा रहा है। बॉबी और ईशा
स्टारर ये वेब सीरीज 3 जून को रिलीज होने जा रही है।


Download Android App
Download iOS App










