राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में आरएसएस के संयोजक की हत्या के एक दिन बाद अब बारां शहर में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। दरअसल बारां में बुधवार रात कुछ युवकों ने दो दुकानदारों को हमला कर घायल कर दिया जिसके बाद इलाके में तनाव बढ़ गया। इस घटना के बाद जिला अस्पताल परिसर एवं प्रताप चौक पर लोगों ने नारेबाजी कर विरोध प्रकट किया। तनाव के मद्देनजर मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।
हिंदू संगठनों के पदाधिकारी ने की आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग
इस वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक कल्याणमल मीना, जिला कलेक्टर नरेंद, गुप्ता, एएसपी जिनेन्द, जैन, उपखंड अधिकारी दिव्यांशु शर्मा, उपाधीक्षक मनोज गुप्ता, शहर कोतवाली प्रभारी मांगेलाल यादव समेत कई अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। इस दौरान भाजपा समेत कई हिंदू संगठनों के पदाधिकारी सड़कों पर उतर आए और हमलावरों की गिरफ्तारी एवं शहर की पुलिस व्यवस्था को सृदृढ़ करने की मांग कर रहे थे। देर रात तक प्रताप चौक पुलिस चौकी व जिला चिकित्सालय में बड़ संख्या में लोग प्रदर्शन करते रहे।

व्यापार महासंघ ने किया बारां बंद का आह्वान
पुलिस अधीक्षक कल्याणमल मीना ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया, लेकिन प्रदर्शनकारी इससे संतुष्ट नहीं हुए। उधर व्यापार महासंघ ने घटना के विरोध में आज बारां बंद का आह्वान किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि, रात करीब साढ़ नौ बजे चार-पांच युवक हथियार लेकर हरीश शर्मा की दुकान में घुस गए तथा हरीश व दुकान पर मौजूद उसके मौसेरे भाई विनोद पर हमला कर दिया। इसमें दोनों घायल हो गए। अचानक हुई इस वारदात से बाजार में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

Download Android App
Download iOS App