कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भारत-पाकिस्तान विभाजन पर विवादित बयान दिया। उन्होंने देश के विभाजन को नेहरू और जिन्ना द्वारा किया गया अक्लमंदी का काम बताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर देश के टुकटे नहीं हुए होते तो मोदी और मोहन भगवत को खड़े होने की जगह नहीं मिलती।
आगर के मालवा में बोलते हुए सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि नेहरू और जिन्ना ने देश को दो भागों में विभाजित करके अक्लमंदी का काम किया है। जिन्ना स्वतंत्रता सेनानी थे। इस बात को ध्यान में रखना चाहिए और उन्होंने देश को तोडा नहीं है बल्कि भला किया है।
पैगम्बर मुहम्मद पर ‘आपत्तिजनक टिप्पणी’ को लेकर BJP की नुपूर शर्मा के खिलाफ पुणे में FIR दर्ज
उन्होंने आगे कहा कि क्या जिन्ना स्वतंत्रता सेनानी नहीं थे? क्या मुसलमान होने की वजह से स्वतंत्रता सेनानी होने की परिभाषा बदल जाती है? यही सीखा रही है बीजेपी? देश को नेहरू और जिन्ना का धन्यवाद करना चाहिए कि उन्होंने देश का बंटवारा कर भला किया है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम मोदी ने अपने 26 जनवरी के भाषण में कहा कि 1947 में देश को विभाजित करने के लिए जवाहरलाल नेहरू और जिन्ना जिम्मेदार हैं। आगे जिन्ना-नेहरू ने देश के टुकड़े नहीं किए होते तो मोदी और मोहन भगवत को देश में खड़े होने की जगह है मिलती।


Download Android App
Download iOS App



