Bela Tarr Death: हॉलीवुड फिल्मों में अपनी फिल्म मेकिंग का इंडा गाढ़ने वाले मशहूर फिल्ममेकर Bela tarr का निधन हो गया है। हॉलीवुड से आई इस बुरी खबर ने सभी फैंस का दिल तोड़ दिया है। हॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस और दिग्गज ‘स्लो सिनेमा’ आंदोलन के फ्रंटलाइनर कहे जाने वाले बेला टार ने 70 साल की उम्र में अपनी आखरी सांस ली। उनके निधन की जानकारी यूरोपीय फिल्म अकेडमी ने दी है। अकेडमी ने बताया कि फिल्ममेकर लंबी और गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और इस बीमारी से लड़ते हुए उन्होने उस दुनिया से अलविदा कह दिया। उनके इस तरह से चले जाने पर पूरी इंडस्ट्री गमगीन है।
Bela Tarr Death Information: बेला टार के निधन की जानकारी
यूरोपीय फिल्म अकेडमी ने एक बयान जारी करते हुए बताया है कि बेला टार अब हमारे बीच नहीं रहे। अपने बयान में अकेडमी ने कहा कि, ‘एक लेजेंड्री डायरेक्टर और सशक्त राजनीतिक आवाज वाले व्यक्ति के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं, जिनका उनके सहयोगी बहुत सम्मान करते थे इसके अलावा उन्हें और उनके काम को दुनिया भर की ऑडियंस ने खूब सराहा है उनके परिवार ने प्रेस और लोगों से सहानुभूति की अपील की है।’
View this post on Instagram
The Beginning of Bela Tarr’s Career: बेला टार के करियर की शुरूआत
बेला टार एक हंगेरियन फिल्मकार हैं, जिन्होंने हॉलीवुड में भी काम किया है. बेला टार ने अपने करियर की शुरुआत साल 1979 में आई फिल्म ‘फैमिली नेस्ट’ से बतौर डायरेक्टर की थी अपने करियर की शुरुआत में उन्होंने सोशल सिनेमा में काम किया उनकी ज्यादातार फिल्में आम लोगों की जिंदगी पर बनी थी, जिससे कई लोग रिलेट कर पाते थे।

Bela Tarr Popular Films: बेला टार की पॉपुलर फिल्में
अपने करियर की शुरूआत करते हुए बेला टार ने आम लोगों की कहानी के जरिए कई हिट फिल्में दी हैं, जैसे साल 1984 में आई ‘अल्मनैक ऑफ फॉल’, 1988 में आई ‘ड्रामा डैम्नेशन’, साल 1994 में आई ‘सैटेटैंगो’ और 2000 में आई ‘वेर्कमिस्टर हार्मनीज’। ये सारी ही इंटरनेशनल फिल्में दुनिया भर में प्रसिद्ध हुई हैं, बेला टार ने साराजेवो में फिल्म फैक्ट्री स्कूल की स्थापना भी की थी, जहां साल 2016 तक उन्होंने प्रोफेसर के तौर पर काम किया।
Read Also: 7 सितारों की चौंकाने वाली फीस, किस एक्टर ने ली कितनी रकम?


Download Android App
Download iOS App





