7 सितारों की चौंकाने वाली फीस, किस एक्टर ने ली कितनी रकम?

Summary :

The Raja Saab Star Cast Fees: रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभास ने The Raja Saab के लिए सबसे ज्यादा फीस ली है। आमतौर पर एक फिल्म के लिए 150 करोड़ रुपये चार्ज करने वाले प्रभास ने इस प्रोजेक्ट के लिए करीब 100 करोड़ रुपये लिए हैं। वहीं, बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर संजय दत्त ने फिल्म में अहम रोल निभाने के लिए 5 से 6 करोड़ रुपये की फीस ली है। अन्य कलाकारों की फीस पर नजर डालें तो :- अनुपम खेर: लगभग 1 करोड़ रुपये मालविका मोहनन: करीब 2 करोड़ रुपये The Raja Saab में निधि अग्रवाल की फीस आई सामने,…

The Raja Saab Star Cast Fees: रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभास ने The Raja Saab के लिए सबसे ज्यादा फीस ली है। आमतौर पर एक फिल्म के लिए 150 करोड़ रुपये चार्ज करने वाले प्रभास ने इस प्रोजेक्ट के लिए करीब 100 करोड़ रुपये लिए हैं। वहीं, बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर संजय दत्त ने फिल्म में अहम रोल निभाने के लिए 5 से 6 करोड़ रुपये की फीस ली है।

अन्य कलाकारों की फीस पर नजर डालें तो :-

अनुपम खेर: लगभग 1 करोड़ रुपये

मालविका मोहनन: करीब 2 करोड़ रुपये

The Raja Saab में निधि अग्रवाल की फीस आई सामने, इस फिल्म के लिए वसूले 1–1.5 करोड़ रुपये

The Raja Saab Star Cast Fees
The Raja Saab Star Cast Fees ( Source : Social Media )

रिद्धि कुमार: लगभग 3 करोड़ रुपये

कॉमेडी किंग ब्रह्मानंदम: करीब 80 लाख रुपये

इन आंकड़ों से साफ है कि फिल्म की स्टारकास्ट पर मेकर्स ने दिल खोलकर पैसा खर्च किया है।

Prabhas New Film को लेकर क्यों है इतना बज़?

Prabhas New Film
Prabhas New Film ( Source : Social Media )

‘द राजा साहब’ प्रभास की उन फिल्मों में से है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही हैं। फिल्म का म्यूजिक भी पहले ही दर्शकों का दिल जीत चुका है। इसके गाने ‘रेबेल साहब’और ‘सहना सहना’सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहे हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान डायरेक्टर मारुति ने भी दावा किया था कि यह फिल्म दर्शकों को पूरी तरह एंटरटेन करेगी और निराश नहीं करेगी।

The Raja Saab Star Cast Fees : कितने करोड़ में बनी फिल्म?

The Raja Saab budget
The Raja Saab budget ( Souirce : Social Media )

अगर बात करें The Raja Saab budget की, तो यह फिल्म बड़े स्केल पर बनाई गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का कुल बजट 400 से 450 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर पाती है।

कब रिलीज होगी ‘द राजा साहब’?`

The Raja Saab Star Cast Fees
The Raja Saab Star Cast Fees ( Source : Socisl Media )

फिल्म ‘राजा साहब’ 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस साल सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली यह पहली हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। रिलीज से पहले ही फिल्म ने बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित किया है, जो बेसब्री से इसके प्रदर्शन का इंतजार कर रहे हैं।

Read More : 14 साल बाद अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी मचाएगी धमाल, Bhoot Bangla की रिलीज डेट आई सामने…

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।