Kolkata Fire Incident: कोलकाता के मातंगिनी कॉलोनी की झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग गई। इस घटना में कई झुग्गियां जलकर खाक हो गई है और दो लोग भी आग की लपटों में झुलस गए है। घनी आबादी में आग तेजी से फैली और दमकल की 9 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया लेकिन जबतक आग पर काबू पाया जाता तब तक काफी देर हो गई थी। दमकल विभाग के कर्मियों के साथ ही स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा आग लगने की जांच की जा रही है।
Kolkata Fire Incident
कोलकाता के आनंदपुर में भीषण आग लगने की वजह से अफरा-तफरी का माहौल बन गया था कई लोग अपने घर से बेघर हो गए है और संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है। बता दें कि शाम करीब 6.20 बजे अचानक आग की लपटे उठने लगी और देखते ही देखते आग ने भीषण रुप ले लिया जिससे कई घरों में आग तेजी से फैल गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग को इस घटना की सूचना दी। कुछ देर बाद ही पुलिस और दमकल की गाड़िया घटनास्थल पर पहुंची लेकिन भीषण आग की लपटों ने कई झुग्गियों को अपने कब्जे में ले लिया था। चारों तरफ धुएं का गुबार देखने को मिला और लोगों को सांस लेने में भी मुश्किल का सामना करना पड़ा।
Massive Fire in Anandapur

आग की लपटे उठते ही कुछ ही देर में कई झुग्गियां खाक हो गई थी। बताया जा रहा है कि पहले सिर्फ दो दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची थी लेकिन तेजी से फैलती आग के बाद कुल 9 गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घनी आबादी होने के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल साबित हुए था लेकिन कड़े प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। अभी तक हाताहात की सूचना सामने नहीं आई है और नुकसान का आकलन भी नहीं किया गया है।






















