बिग बॉस 11 की इस क्यूट लड़की को मिली रणवीर सिंह से ‘पप्पी’, फैन मोमेंट वायरल

Summary :

इस सेल्फी टाइम में रणवीर ने अपनी फैन बेनाफ्शा सूनावाला की ख़ुशी को दोगुनी करते हुए उन्हें माथे पर एक बड़ी से पप्पी भी दे दी।

बिग बॉस सीजन 11 की कंटेस्टेंट बेनाफ्शा सूनावाला इन दिनों काफी सुर्ख़ियों में है और उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। टीवी रियलिटी शो बिग बॉस और रोडीज़ से लोकप्रियता हासिल करने वाली बेनाफ्शा हाल ही में रणवीर सिंह से मिली और इनकी ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।

बेनाफ्शा सूनावाला

इन दिनों रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्म गली बॉय के प्रमोशन में बिजी है और ऐसे ही एक प्रोशनल इवेंट के दौरान उनकी मुलाकात बेनाफ्शा सूनावाला से हुई। आपको बता दें रणवीर सिंह बेनाफ्शा के पसंदीदा एक्टर है।

बेनाफ्शा सूनावाला

इस मौके पर रणवीर भी अपनी फैन बेनाफ्शा से बेहद गर्मजोशी से मिले और बेनाफ्शा को इसी बीच सेल्फी खींचे का भी मौक़ा मिला। इस सेल्फी टाइम में रणवीर ने अपनी फैन बेनाफ्शा की ख़ुशी को दोगुनी करते हुए उन्हें माथे पर एक बड़ी से पप्पी भी दे दी।

बेनाफ्शा सूनावाला

बेनाफ्शा इस पप्पी सरप्राइज से इतनी ज्यादा खुश हुई की उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था पर रणवीर तो आखिर रणवीर है वो इस तरह के मोमेंट्स को स्पेशल बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ते।

बेनाफ्शा सूनावाला

इसके बाद बेनाफ्शा सूनावाला ने इस शानदार सेल्फी को अपने इस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया और अपनी ख़ुशी को एक लम्बे चौड़े कैप्शन के साथ शेयर किया। उनकी ये सेल्फी उनके फैंस को भी काफी पसंद आ रही है।

बेनाफ्शा सूनावाला

रणवीर सिंह ने जब बेनाफ्शा से मुलाकात की तो ऐसा लग रहा था की रणवीर भी बेनाफ्शा के फैन है और उन्होंने बेनाफ्शा को बेन सून कहकर बुलाया। बेनाफ्शा सूनावाला की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोविंग है और उन्होंने जैसे ही ये तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, फैंस का रिएक्शन शानदार था।

बेनाफ्शा सूनावाला

आपको बता दें जब बेनाफ्शा सूनावाला बिग बॉस में थी तब भी उन्होंने अपनी साथी कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा के साथ डेटिंग की खबरों को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थी। लेकिन दोनों ने इस रिश्ते को नकार दिया , इसके बाद बेनाफ्शा का नाम रोडीज़ शो के दौरान साथी कंटेस्टेंट वरुण सूद के साथ भी जुड़ा था लेकिन बाद में ये कपल भी अलग हो गया।

देखिये रणवीर के साथ सेल्फी पर बेनाफ्शा सूनावाला के फैन्स का रिएक्शन :

1.

बेनाफ्शा सूनावाला फैन मोमेंट

2.

बेनाफ्शा सूनावाला फैन मोमेंट

3.

बेनाफ्शा सूनावाला फैन मोमेंट

4.

बेनाफ्शा सूनावाला फैन मोमेंट

5.

बेनाफ्शा सूनावाला फैन मोमेंट

6.

बेनाफ्शा सूनावाला फैन मोमेंट

7.

बेनाफ्शा सूनावाला फैन मोमेंट

8.

बेनाफ्शा सूनावाला फैन मोमेंट

9.

बेनाफ्शा सूनावाला फैन मोमेंट

10.

बेनाफ्शा सूनावाला फैन मोमेंट

11.

बेनाफ्शा सूनावाला फैन मोमेंट

12.

बेनाफ्शा सूनावाला फैन मोमेंट

दबंग – 3 से निकाले जाने के सवाल पर मलाइका ने बताया क्यों नहीं किया आइटम नंबर

Desk Team