भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया इन दिनों अपने बच्चे के साथ काफी अच्छा वक्त बिता रहे हैं। दरसअल 5 अप्रैल को भारती ने बच्चे को जन्म दिया था। जिसके बाद 10 अप्रैल को भारती सिंह को अस्पताल से छुट्टी मिली और उसके बाद वो बेबी बॉय को लेकर अपने घर गए। वही बच्चे को घर ले जाने के 2 दिन बाद भारती सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने अपने बेबी के निकनेम का खुलासा किया साथ ही बेबी रूम को भी दिखाया। तो क्या स्पेशल किया हैं हर्ष और भारती ने बच्चे के वेलकम के लिए जानते हैं इस रिपोर्ट में।

बच्चे का किया ग्रैंड वेलकम
दरसअल भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया का ये वीडियो अस्पताल से लेकर घर तक बेबी को लेकर पहुंचने तक का है। जहां इस वीडियो में भारती मां बनने के एक्सपीरियंस को फैंस के साथ शेयर करती दिखीं। वही इसके साथ ही भारती ने बताया कि वो और हर्ष बेबी को गोद में लेकर घंटों निहारते रहते हैं। और उसकी नन्ही प्यारी आँखों और हाथों को ही देखते रहते हैं।

फैंस को कहा- शुक्रिया
इसके साथ ही भारती सिंह ने अपने फैंस का भी तहे दिल से शुक्रिया कहा। जहां भारती ने फैंस को थैंक्स कहते हुए कहा कि आप सबकी दुआओं का असर हुआ और सब अच्छे से निपट गया। और मैं उम्मीद करती हूं की आप आगे भी मेरे बच्चे के लिए अपनी ब्लेस्सिंग्स देते रहेंगे।
ये रखा बेबी का निकनेम
वही वीडियो में भारती सिंह ने बताया कि ‘जब से मैं मां बनी हूं सब कुछ भूल गई हूं। सिर्फ मुझे अपना बच्चा याद रहता है। मैं आंखें बंद करती हूं तो मुझे गोले का चेहरा नजर आता है। दरसअल हमने बेबी का प्यार से गोला नाम रखा हैं। मैं और हर्ष उसे इसी नाम से बुलाते हैं क्योंकि वो गोलूमोलू सा है तो हम उसे गोला कहते हैं.’
.jpg)
बेबी के रूम की दिखाई पहली झलक

वही वीडियो में भारती ने अपने न्यूली बॉर्न बेबी बॉय के बेबी रूम की पहली झलक भी दिखाई। जहां वीडियो में भारती का पूरा घर ब्लू और व्हाइट कलर के बलून से सजा दिखाई दिया। इसके साथ ही घर में जगह-जगह कई बलून ऐसे दिखे जिसके ऊपर बेबी बॉय लिखा हुआ है। इसके साथ ही बेबी रूम की झलक दिखाई जिसमें बेबी के बेड के ऊपर सॉफ्ट टॉय रखे नजर आए। और बड़े ही प्यार से हर एक चीज को संभाल कर बच्चे के कमरे में रखा गया हैं।


Download Android App
Download iOS App



