Bharti Singh अपने पति हर्ष लिंबाचिया से जल्द लेंगी तलाक!, कॉमेडियन ने खुद बताया सारा सच

Summary :

Bharti Singh And Harsh Limbachiya Divorce: Bharti Singh टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर कॉमेडियन में से एक हैं। वह अक्सर अपने पति Haarsh Limbachiyaa और बच्चों के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती नजर आती हैं। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर तलाक की अफवाहें तेजी से फैलने लगी थीं। ये दावा किया जा रहा था कि भारती और हर्ष की शादीशुदा जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। अब इन खबरों पर खुद भारती सिंह ने रिएक्शन देते हुए अपनी चुप्पी तोड़ी है। Bharti Singh Vlog: भारती सिंह ने व्लॉग…

Bharti Singh And Harsh Limbachiya Divorce: Bharti Singh टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर कॉमेडियन में से एक हैं। वह अक्सर अपने पति Haarsh Limbachiyaa और बच्चों के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती नजर आती हैं। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर तलाक की अफवाहें तेजी से फैलने लगी थीं। ये दावा किया जा रहा था कि भारती और हर्ष की शादीशुदा जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। अब इन खबरों पर खुद भारती सिंह ने रिएक्शन देते हुए अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Bharti Singh Vlog: भारती सिंह ने व्लॉग में बताई सारी सच्चाई

Bharti Singh And Harsh Limbachiya Divorce
Bharti Singh And Harsh Limbachiya Divorce (Source: Social Media)

अपने हालिया व्लॉग में भारती ने मजाकिया अंदाज में इन अफवाहों का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “अब मैं हर्ष के साथ नहीं रह सकती, क्योंकि हमारे बीच दरारें आने लगी हैं और इरिटेशन बढ़ने लगी है।” हालांकि कुछ ही पल बाद उन्होंने साफ कर दिया कि वह इन वायरल खबरों पर टोंट मार रही थीं।

Bharti Singh News: भारती सिंह ने खबरों को बताया बेबुनियाद

Bharti Singh And Harsh Limbachiya Divorce
Bharti Singh And Harsh Limbachiya Divorce (Source: Social Media)

इसके बाद भारती ने गुस्से में कहा कि सोशल मीडिया और कुछ न्यूज प्लेटफॉर्म्स पर उनके रिश्ते को लेकर गलत और बेबुनियाद बातें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी “घटिया खबरें” पूरी तरह झूठी हैं और इनका सच से कोई लेना-देना नहीं है। कॉमेडियन ने ये भी साफ किया कि वह और हर्ष कभी अलग नहीं हो सकते। भारती ने कहा, “हम शायद मरकर भी अलग नहीं होंगे।” इसके बाद उन्होंने जोर देते हुए कहा कि दोनों हमेशा साथ थे, साथ हैं और आगे भी साथ ही रहेंगे।

Bharti And Harsh Relationship: कैसा है भारती और हर्ष का रिश्ता?

Bharti Singh And Harsh Limbachiya Divorce
Bharti Singh And Harsh Limbachiya Divorce (Source: Social Media)

जानकारी के लिए आपको बता दें कि Bharti Singh और Haarsh Limbachiyaa ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2017 में शादी की थी। शादी के बाद 2022 में दोनों ने अपने पहले बेटे का स्वागत किया, जबकि 2026 में उनके दूसरे बेटे का जन्म हुआ। भारती अपने व्लॉग्स में अक्सर फैमिली लाइफ और बच्चों की झलक दिखाती रहती हैं।

Bharti Singh And Harsh Limbachiya Divorce: भारती सिंह का वर्कफ्रंट

Bharti Singh And Harsh Limbachiya Divorce
Bharti Singh And Harsh Limbachiya Divorce (Source: Social Media)

भारती सिंह कॉमेडी इंडस्ट्री का बड़ा नाम मानी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर में कई पॉपुलर शोज में काम किया है और अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का दिल जीता है। अगर अभी उनके करियर की बात करें तो वो इन दिनों Laughter Chefs 3 में नजर आ रही हैं।

Read More: Dhurandhar 2 की वजह से पाकिस्तान में क्रैश हुआ नेटफ्लिक्स, बैन फिल्म को लेकर बढ़ी पाकिस्तानियों की दीवानगी

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।