देश की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने कुछ समय पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। भारती इस समय पांच महीने प्रेग्नेंट हैं और वह प्रेग्नेंसी पीरियड के हर पल को अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में भारती ने अपनी एक नई तस्वीर शेयर की है जिसमें वह रेड ड्रेस पहनी हुई हैं और अपना बेबी बंप पहली बार फ्लांट कर रही हैं। इस तस्वीर में उनके पति उनके बेबी बंप पर हाथ रखे हुए हैं।

भारती ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए इन्स्टाग्राम पर लिखा, संता आएगा या संती? क्या लगता है आपको जल्दी कमेंट में बताओ। आपको बता दें कि भारती मां बनने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। वह पिछले 2-3 साल से फैमिली प्लानिंग में जुटी हुई थीं। अपने कई इंटरव्यू में भारती ने इस ओर इशारा किया था कि वह जल्द से जल्द अपनी फैमिली स्टार्ट करना चाहती हैं। भारती ने पिछले दिनों ये भी कहा था कि वह प्रेग्नेंसी के अंतिम चरण तक काम करेंगी।
भारती ने कहा था, ‘मैं खुश हूं कि हम प्रेग्नेंसी के दौरान काम कर रहे हैं। मैं प्रेग्नेंसी के नौवें महीने तक काम करना चाहती हूं। हमारा बच्चा भी हमारी मेहनत महसूस कर रहा है और मुझे उम्मीद है कि बच्चा भी उतना ही मेहनती हो जितने हम हार्ड वर्किंग हैं। मैं उम्मीद करती हूं कि बच्चा अपने पापा की तरह मेहनती निकले। हर्ष इन दिनों काम में और ज्यादा समय दे रहे हैं। हम इस समय ज्यादा से ज्यादा काम कर रहे हैं ताकि जब बच्चा आए तो उसके साथ ज्यादा वक्त बिता पाएं।’

भारती ने कहा, ‘मेरे से ज्यादा बच्चे की मां हर्ष है। वह लाइफ के इस नए पड़ाव को लेकर बेहद खुश है। मैं इस वक्त मूड स्विंग्स और मॉर्निंग सिकनेस झेल रही हूं लेकिन हर्ष मेरा खूब ध्यान रख रहे हैं। यह बहुत ही खूबसूरत और चैलेंजिंग फेज़ है।’ आपको बता दें कि हर्ष और भारती ने 2017 में गोवा में धूमधाम से शादी की थी।


Download Android App
Download iOS App



