टीवी जगत की सफल कॉमेडियन भारती सिंह पिछले दिनों ही अपने पहले बच्चे की मां बनी हैं। इन दिनों भारती अपने मदरहुड फेज को खूब अच्छे से एन्जॉय कर रही हैं। लाफ्टर क्वीन ने साल 2017 में अपने पति हर्ष लिंबाचिया संग शादी रचाई थी, ऐसे में शादी के करीब चार साल दोनों अपने पहले बच्चे के पेरेंट्स बने हैं और दोनों माता-पिता बनकर बेहद खुश हैं। जहां पिछले दिनों इस छोटी सी फैमिली की कुछ तस्वीरें देखने को मिली तो हाल ही में एक बार फिर भारती ने पति और बेटे संग बेहद प्यारी तस्वीर साझा की है।

भारती सिंह ने साझा की नई तस्वीर
सोमवार को भारती सिंह ने पति हर्ष और अपने न्यू बोर्न बेबी के साथ एक इंस्टा स्टोरी साझा की है। इस फोटो में तीनों साथ में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में जहां भारती ने अपने बेटे को गोद में ले रखा है और बेटे के चेहरे को अपने हाथ से छिपाया हुआ है वहीं पापा हर्ष तस्वीर क्लिक करते दिख रहे हैं।

भारती और हर्ष के साथ उनके बेबी की ये तस्वीर देखते ही बनती है। कपल का बेटा हल्के नीले रंग के स्वैडल में लिपटे हुए देखा जा सकता है। फोटो को पोस्ट करके भारती ने एक हार्ट इमोजी के साथ ‘गोला’ लिखा है। बता दें, भारती और हर्ष अपने लाडले बेटे को प्यार से गोला कहते हैं।

गौरतलब है, बीते दिनों भारती 12 दिन के बच्चे को घर छोड़कर काम पर वापस लौटी थीं। जिसके बाद वह बुरी तरह ट्रोल भी हुई थी। मगर बाद में मीडिया से बात करके उन्होंने कहा ‘द खतरा खतरा शो’ हमारा ड्रीम प्रोजेक्ट है और हम इसे इग्नोर नहीं कर सकते हैं। कुछ लोग कहते हैं, ‘बेबी छोटा है, उसको छोड़कर कैसे आ गए।’ ऐसा बिल्कुल नहीं है। मैं बेबी को फीड कराती हूं, मेरा ही दूध पीता है।

अप्रैल में बने थे पेरेंट्स
बता दें, भारती सिंह को 3 अप्रैल 2022 को अपने पहले बच्चे की मां बनने का सुख प्राप्त हुआ था। इस बीच हर्ष ने मीडिया संग बातचीत में बताया था कि, भारती की सी-सेक्शन डिलीवरी हुई थी, पर वह बच्चे के जन्म के 2-3 दिन के बाद ही चलने फिरने लगी थी। बहरहाल, दोनों अब माता-पिता के हर पल को खूब अच्छे से एन्जॉय कर रहे है।


Download Android App
Download iOS App



