टेलीविजन का मशहूर
डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा का 10वां सीजन जल्द ही शुरु होने वाला है। शो पूरे
पांच साल बाद टीवी की दुनिया में वापसी करने जा रहा है। जब से शो की वापसी की खबर
सामने आई है तब से लगातार शो से जुड़ी तमाम खबरें सुनने को मिल रही है। इसी बीच शो
के होस्ट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
झलक दिखला जा सीजन 9
को टीवी के फेमस होस्ट और कॉमेडियन मनीष पॉल ने होस्ट किया था। मगर सीजन 10 को मनीष
की जगह झलक दिखला जा के स्टेज पर कोई और नजर आने वाला है। मनीष की जगह टीवी के ही
एक मोस्ट फेमस होस्ट और कॉमेडियन ने ली है जिसकी मौजूदगी की लोगों को हंसने पर मजबूर
कर देती है और उसे लोग काफी पसंद भी करते है।
जानकारी के मुताबिक
झलक दिखला जा सीजन 10 में छोटे पर्दे के कई मशहूर सितारे नजर आने वाले हैं। सीजन
10 में नीति टेलर, धीरज, निया शर्मा जैसी जानी-मानी हस्तियां एक-दूसरे को टक्कर देती नजर आएंगी। इसी के
साथ खबरें है कि इस बार शो में धुरंधर क्रिकेटर्स भी अपने नाच का हुनर दिखाते नजर
आने वाले हैं जिसमें युवराज सिंह,
हरभजन सिंह, सुरेश रैना और लसिथ मलिंगा का नाम शामिल है।
ऐसे में अब होस्ट को लेकर ये बड़ी खबर आ रही है कि इस सीजन में स्टेज पर
कॉमेडी क्वीन भारती सिहं लोगों को हंसाती नजर आएंगी। भारती पहले भी कई शो
होस्ट करती नजर आ चुकी हैं और उनकी एंकरिंग लोगों को खूब पसंद भी आती हैं। ऑफर
मिलने के बाद भारती भी इस शो के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। हालांकि, अभी तक उन्होंने शो साइन नहीं किया है, लेकिन इस पर तेजी से काम
हो रहा है।
वहीं इस बार झलक दिखला जा 10 में जज की कुर्सी पर एक बार फिर धक-धक गर्ल बैठी
दिखने वाली हैं। जी हां बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित एक बार फिर शो में जज बनी
नजर आने वाली हैं। हालांकि मेकर्स पहले माधुरी की जगह शो में काजोल को बतौर जज
लाने की प्लॉनिंग कर रहे थे लेकिन किसी वजह से काजोज ने ऑफर ठुकरा दिया। जिस वजह
से मेकर्स ने एक बार फिर अपनी माधुरी पर ही दांव लगाना सहीं समझा।
वहीं माधुरी के अलावा फिल्म मेकर करण जौहर और एक्ट्रेस नोरा फतेही बतौर जज शो
में नजर आने वाले हैं। दरअसल मेकर्स चाहते थे कि टीवी पर करण और काजोल की जोड़ी एक
साथ नजर आए, क्योंकि इनकी दोस्ती और हंसी-मजाक के किस्से
लोगों को भी बहुत पसंद हैं, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। बताया जा रहा है कि ये
शो 2 सितंबर से ऑनएयर होगा। यानी अब इसके लिए फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करना
होगा।


Download Android App
Download iOS App








