भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा उर्फ अंतरा बिस्वास गुल खान ने सुपरनैचुरल शो नज़र में अपनी दमदार एक्टिंग से सबका दिल जीत रही है। इसके साथ ही मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी अपनी एक्टिविटीज को लेकर काफी सुर्ख़ियों में रहती है। फैंस के साथ मोनालिसा अपनी हर अपडेट शेयर करती रहती है।

आज मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमे अस्पताल के कपड़े पहने हुए नजर आ रही है। तस्वीर देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्हें किसी कारणवश उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। इस तस्वीर में मोनालिसा काफी थकी हुई नजर आ रही है।
लेकिन इस तस्वीर में एक ट्विस्ट है। जानकारी के मुताबिक़, चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि यह तस्वीर शो ‘नज़र’ के सेट से है और शो की एक्ट्रेस मोहोना, राठौड़ परिवार से अपना बदला लेते हुए गंभीर रूप से घायल होते हुए दिखाई देंगी। पोस्ट को शेयर करते हुए मोनालिसा ने लिखा, “माई साइलेंस इज जस्ट अदर वर्ड।”

इससे पहले, मोनालिसा ने एक और तस्वीर शेयर की थी, जिसमें एक्ट्रेस एक चमकीली नेकलाइन वाले काले रंग की ब्रालेट के साथ चमकीली पीले रंग की शॉर्ट्स में नजर आ रही है। उन्होंने अपने लुक को लाइट मेकअप, परफेक्ट आई मेकअप और बोल्ड लिपस्टिक के साथ पूरा किया है।

ये तस्वीर सोशल मीडिया पर फैशन को खूब पसंद आ रही है और फोटो को शेयर करते हुए, उन्होंने लिखा, “इट्स नॉट मैटर हाउ स्लोवली यू गो … ऐज लॉन्ग यू डोन्ट स्टॉप #goodmorning #world #happy #me #thankyougod #gratitude”।

इस बीच, वर्क फ्रंट की , मोनालिसा को गुल खान के शो ‘नज़र’ में मोहोना की भूमिका निभा रही हैं। उनकी भूमिका शो में दर्शकों के लिए नए मोड़ लाती है और शो को टीआरपी चार्ट में बांधे रखती है। नज़र के अलावा, उन्हें नए शो मूवी मस्ती विद मनीष पॉल ’में भी देखा जा रहा है। साथ ही मोनालिसा एक अन्य शो में भी काम करने जा रही है, जिसका नाम ‘अपना न्यूज आएगा’ है। ये शो सब टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।



Download Android App
Download iOS App



