आलिया से लेकर अनिल कपूर तक, पब्लिक के बीच फूट-फूटकर रोये ये बॉलीवुड स्टार्स

Summary :

रियल लाइफ में कभी कभी सेलिब्रिटीज को इमोशनल होते हुए देखा गया है , आखिर ये भी इंसान ही है। आज हम आपको कुछ ऐसी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बारे में बता रहे है जो पब्लिक के बीच में इमोशनल हो गए और अपने आंसू नहीं रोक पाए।

फिल्म अभिनेता और अभिनेत्रियां सिल्वर स्क्रीन पर हर इमोशन को ख़ूबसूरती के लिए निभाने के लिए जाने जाते है। फिल्मों में भले ही ये सब उनकी एक्टिंग का हिस्सा हो पर रियल लाइफ में कभी कभी सेलिब्रिटीज को इमोशनल होते हुए देखा गया है , आखिर ये भी इंसान ही है। आज हम आपको कुछ ऐसी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बारे में बता रहे है जो पब्लिक के बीच में इमोशनल हो गए और अपने आंसू नहीं रोक पाए। 
आलिया भट्ट : 

बीते दिनों आलिया अपनी बहन शाहीन भट्ट की बुक लांच के दौरान काफी इमोशनल हो गयी थी। अपनी बहन की डिप्रेशन से जंग के बारे में बात करते हुए आलिया इतनी भावुक हो गयी कि उनके आंसू बह निकले।  
दीपिका पादुकोण : 

दीपिका के करियर और निजी जिंदगी में कई भावनात्मक मोड़ आये पर उन्होंने मजबूती से हर चुनौती का सामना किया। साल 2017 में फिल्म पीकू के लिए जब उन्हें फिल्म फेयर अवार्ड मिला तो वो स्टेज पर भावुक हो गयी। इस दौरान दीपिका ने अपने पिता प्रकाश पादुकोण द्वारा लिखा हुआ एक लेटर पढ़ा , जिसमे उनके लिए करियर को सीख दी गयी थी। 
दीया मिर्ज़ा : 

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्ज़ा अमेरिकी बास्केट बाल प्लेयर कोबी ब्रायंट की अचानक हुई मौत पर काफी इमोशनल हो गयी। मौसम सम्बन्धी एक बैठक के दौरान उन्होंने कोबी ब्रायंट की चॉपर क्रैश में हुई मौत का जिक्र करते हुए दीया अपने आंसू नहीं रोक पायी। 
अनिल कपूर :

हाल ही में मिर्जिया नाम के इवेंट में अनिल कपूर अपने बेटे हर्षवर्धन के बॉलीवुड डेब्यू के बारे में बात करते हुए इमोशनल हो गए।  इवेंट में बातचीत के दौरान कहा कि उन्होंने अपने करियर में बहुत से उतार चढ़ाव देखे है पर उनके लिए बेहद गर्व की बता है कि उनके बेटे हर्षवर्धन भी अब बॉलीवुड में करियर सेटल कर रहे है। मजाक करते हुए अनिल कपूर ने कहा , ” बेटा हो तो ऐसा , पर मेरी बात नहीं सुनता।

Ujjwal Jain