Bhojpuri Actress Amrapali Dubey: Amrapali Dubey की फिल्म ‘Cycle Wali Didi’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, गले में मंगलसूत्र, साड़ी पहने दिखी एक्ट्रेस

Summary :

Bhojpuri Actress Amrapali Dubey: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे अपने प्रशंसकों के लिए खुशखबरी लेकर आई हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Cycle Wali Didi’ जल्द ही टेलीविजन पर दर्शकों का मनोरंजन करने वाली है। अभिनेत्री ने इसकी जानकारी खुद सोशल मीडिया के जरिए दी। आम्रपाली ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर फिल्म का पोस्टर पोस्ट किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “12 सितंबर को शुक्रवार सुबह 8 बजे Cycle Wali Didi का ट्रेलर रिलीज होगा।” Bhojpuri Actress Amrapali Dubey इससे पहले मेकर्स ने शेयर किया पोस्टर अभिनेत्री ने फिल्म का पहला पोस्टर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया…

Bhojpuri Actress Amrapali Dubey: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे अपने प्रशंसकों के लिए खुशखबरी लेकर आई हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Cycle Wali Didi’ जल्द ही टेलीविजन पर दर्शकों का मनोरंजन करने वाली है। अभिनेत्री ने इसकी जानकारी खुद सोशल मीडिया के जरिए दी। आम्रपाली ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर फिल्म का पोस्टर पोस्ट किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “12 सितंबर को शुक्रवार सुबह 8 बजे Cycle Wali Didi का ट्रेलर रिलीज होगा।”

Bhojpuri Actress Amrapali Dubey

इससे पहले मेकर्स ने शेयर किया पोस्टर

अभिनेत्री ने फिल्म का पहला पोस्टर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया था, जिसमें वह पर्पल कलर की साड़ी, फुल स्लीव्स ब्लाउज, मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने हुए हैं, जिसमें वह पूरी तरह से सुहागिन लग रही हैं। वहीं, एक्ट्रेस किसी स्कूल के बाहर साइकिल चलाती दिख रही हैं, और साइकिल के बास्केट में स्कूल बैग भी रखा है। अभिनेत्री पोस्ट को कैप्शन दिया था, “बहुत जल्द आप सब के बीच आ रही है, ‘साईकिल वाली दीदी’।”

Bhojpuri Actress Amrapali Dubey
Bhojpuri Actress Amrapali Dubey

Amrapali Dubey की शिक्षा पर बनी फिल्में?

इश्तियाक शेख बंटी के निर्देशन में बनी फिल्म को संदीप सिंह और नीलाभ तिवारी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। इससे पहले भी आम्रपाली शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर कई फिल्में बना चुकी हैं। उन्होंने ‘विद्या’, ‘कलेक्टर साहिबा’, ‘मिशन मैट्रिक’, ‘शिक्षा और प्रेम’, ‘अनपढ़ पतोहिया’, ‘बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ’, और ‘कलेक्टर बहू’ जैसी कई फिल्में की हैं। अभिनेत्री की लोकप्रियता केवल फिल्मों और म्यूजिक वीडियो तक सीमित नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है।

Bhojpuri Actress Amrapali Dubey
Bhojpuri Actress Amrapali Dubey

Amrapali Dubey वर्कफ्रंट

आम्रपाली दुबे ने साल 2008 में टीवी सीरियल ‘सात फेरे: सलोनी का सफर’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2014 में फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से भोजपुरी सिनेमा में एंट्री ली थी। फिर वह ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 2 और 3’, ‘बॉर्डर’, ‘निरहुआ चलल लंदन’, जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वे जल्द ही ‘स्वर्ग से प्यारा घर हमारा’ और ‘मातृ देवो भव:’ में नजर आएंगी। इसके अलावा, वह ‘सास कमाल बहू धमाल’ और वेब सीरीज ‘पूर्वांचल’ में भी दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।

 

Source: –आईएएनएस

 

Also Read: Pawan Singh New Song: पावर स्टार Pawan Singh के नए गाने ‘Nach Re Patarki’ ने मचाया धमाल, एक्ट्रेस Shweta Sharma संग लगाए ठुमके

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।