रातों रात सोशल मीडिया सेंसेशन बनी प्रिया प्रकाश वारियर अपने वीडियोज़ के चलते अक्सर सुर्खियों में रहती है। अब एक बार फिर से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। दरअसल, अब प्रिया प्रकाश वारियर के साथ शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। इसी का वीडियो प्रिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।

प्रिया प्रकाश वारियर जल्द ही तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में अपना जलवा दिखाएंगी। वो फिल्म ‘क्रैक’ से तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग के बीच खबर है कि फिल्म के गाने की शूटिंग करते हुए प्रिया प्रकाश घायल हो गई हैं। उनके साथ एक हादसा हो गया है। हादसे में उनके सिर में चोट लगी है हालांकि वो एकदम ठीक है।

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो ‘क्रैक’ फिल्म के गाने की शूटिंग कर रही हैं। वो इस वीडियो में भागते हुए आती हैं और नितिन की पीठ पर चढ़ रही होती हैं तो वो उनको पकड़ नहीं पाते। इसकी वजह से प्रिया प्रकाश वारियर भी अपना बैलेंस खो देती हैं और जीमन पर गिर जाती हैं। प्रिया प्रकाश वारियर सीधा जमीन पर सिर के बल गिरती हैं। वीडियो देखकर साफ पता चल रहा है कि वो बहुत ही जोर से गिरी हैं और उन्हें सिर पर चोट आई होगी। लेकिन जैसे ही वो गिरती हैं सेट पर मौजूद सभी लोग भागकर आते हैं उन्हें उठाने के लिए। तभी नितिन उनका हाथ पकड़कर उन्हें उठाते हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रिया प्रकाश ने लिखा, ‘यह जिंदगी किस तरह से मुझे धराशायी करती है, उसकी एक झलक है और मैं हर बार खड़ी होती हूं और पूरे भरोसे के साथ आगे बढ़ती हूं।’ उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक 8 लाख 51 हज़ार से भी ज़्यादा लोग देख चुके है।


Download Android App
Download iOS App



