Big Boss 11 : सलमान और जुबैर के बीच घमासान

Summary :

NULL

नई दिल्ली: बिग बॉस में वीकेंड का वार पर घर में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला। सलमान खान न जुबैर खान को उनके बिहेवियर के लिए खरी-खरी सुनाई तो जुबैर खान ने इसे दिल पर ले लिया।

 

उन्होंने कथित तौर पर नींद की गोलियां खा ली थीं, जिस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। इसके बाद जनता की वोट में वह शो से बाहर हो गए। लेकिन उन्हें सलमान खान की सीख नागवारा गुजरी और उन्होंने सलमान खान के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी है।

 

जुबैर खान ने शिकायत में सलमान खान पर धमकाने का आरोप लगाया है। जुबैर ने आरोप लगाया है कि सलमान ने उनसे कहा है, “तेरे को इंडस्ट्री में काम करने नहीं दूंगा। तेरे को मारूंगा।” जुबैर ने मुंबई के एंटॉप हिल पुलिस थाने में यह रपट दर्ज कराई है।

इस तरह बिग बॉस के घर में चलने वाला ड्रामा अब पुलिस थाने तक पहुंच गया है। वैसे भी बिग बॉस-11 के पहले दिन से ही घर में हाहाकार मचा हुआ है।

अर्शी खान और जुबैर खान के बीच हुई तू-तू-मैं-मैं और जुबैर खान द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्दों से सलमान खान खफा था। उन्होंने शनिवार को जुबैर खान से कहा था कि तुझे कुत्ता न बना दिया तो मेरा नाम सलमान नहीं। यह भी देखना दिलचस्प होगा कि जुबैर खान वाकई हर्ट हुए हैं या फिर वे लोकप्रियता हासिल करने के लिए ये सब कर रहे हैं।

जिन लोगों को नहीं पता उन्हें बता दें कि इस सीजन के पहले वीकेंड का वार एपिसोड मे सलमान खान ने जुबैर खान को खूब खरी-खोटी सुनाई थी। होस्ट ने कहा था- ‘डोंगरी को क्यों बदनाम कर रहे हो, क्या बोल रहे थे, जहां से आते तो वहां भाई बनने के लिए सर्टिफिकेट दिए जाते हैं।’ अपने इस बयान के लिए जुबैर ने सलमान से माफी मांगी थी। उन्होंने कहा, ‘सॉरी भाई, आगे से नहीं होगा मैं अपने बच्चों के लिए आया हूं यहां’।

सलमान ने जुबैर से कहा था मुझे भाई-वाई मत बोल। उन्होंने पूछा था कि इन हरकतों की वजह से अपने बच्चों को वापस ला पाओगे। उन्होंने कहा जुबैर को नल्ले डॉन कहकर संबोधित किया था और सभी सदस्यों को कहा था कि उन्हें जूबी बेबी बोलें।

Desk Team