बिग बॉस 11′: ‘वीकेंड वार’: कौन हुआ सेफ, कौन रोया, घर के किस सदस्य को मिली स्पेशल पावर

Summary :

NULL

नई दिल्ली: ‘बिग बॉस 11’ में पिछले हफ्ते दिवाली के कारण घर से कोई बेघर नहीं हुआ लेकिन घर में ढिंचैक पूजा की एंट्र हुई। घर में पूजा की एंट्री के बाद कई लोग खुश दिखाई नहीं दिए। इसके अलावा लग्जरी बजट टास्क में भी पूजा को जेल भेजा गया। हालांकि, वीकेंड का वार में सलमान, पूजा का साथ देते दिखाई दिए। उन्होंने घरवालों से लग्जरी बजट टास्क के लिए उनकी स्ट्रेटेजी के बारे में भी पूछा और घरवालों को यह भी बताया कि इस टास्क का मास्टरमाइंड कौन था।

 

लग्जरी बजट टास्क के मास्टरमाइंड थे विकास

उन्होंने सवाल करते हुए विकास को लग्जरी टास्क का मास्टरमाइंड बताया। इसके अलावा बिग बॉस के घर में गौहर खान की एंट्री हुई थी। जिसमें वह अपने साथ एक ब्रीफकेस के साथ आती हैं और घरवालों को कहती हैं कि अगर वह उन्हें यह समझाने में सफल रहते हैं कि इस स्पेशल पावर के हकदार वो हैं तो यह ब्रीफ केस उस सदस्य का हो जाएगा और उसे एक स्पेशल पावर मिलेगी।

 

इसके बाद सब घरवालों ने एक-एक करके उन्हें बताना शुरू किया कि वह इस पावर को क्यों डिजर्व करते हैं। गौहर ने आकाश को यह स्पेशल पावर दी और इस पावर का इस्तेमाल कर वर नॉमिनेट होने से बच सकते हैं।

फिर शो पर गोलमाल अगेन की टीम आई नजर

घर में एक बार फिर ‘गोलमाल अगेन’ की टीम नजर आई और उन्होंने अपनी फिल्म की सक्सेस घरवालों के साथ भी मनाई. इसके साथ ही सलमान ने घरवालों को एक टास्क दिया। जिसमें उन्हें बताना था कि घर का कौन सा सदस्य हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर है। इसके बाद घरवालों ने अपने हिसाब से पूजा को हिट, अर्शी को सुपरहिट और आकाश को ब्लॉकबस्ट हिट बताया. हालांकि, बाद में सलमान ने घरवालों को बताया कि आकाश घर में हिट हैं। शिल्पा सुपरहिट और हिना ब्लॉकबस्टर हिट हैं।

सुलतानी अखाड़े में पूजा और सपना आए आमने-सामने

इसके अलावा सलमान ने इस हफ्ते सुलतानी अखाड़े में सपना और पूजा को बुलाया। दोनों की यह लड़ाई कुछ ज्यादा सीरियस नहीं दिखी और दोनों ने ही आराम से सलमान द्वारा दिए गए टास्क पूरे किए। अखाड़े के पहले राउंड में पूजा को जीत मिली। वहीं दूसरे राउंड में सपना जीती। इसके बाद सलमान ने दोनों को सपोर्ट करने के लिए घर से एक-एक सदस्य को बुलाने को कहा, जिसमें पूजा ने लव और सपना ने हितेन को बुलाया। इसके बाद इस टास्क में पूजा को जीत मिलती है। इसके साथ ही शनिवार को सलमान ने नॉमिनेटिड सदस्यों में से शिल्पा, विकास और सपना को सेफ बता दिया है. अब घर से बेनफ्शा, ज्योती या लव में से कोई एक बेघर होने वाला है। इसका खुलासा रविवार को सलमान खान करेंगे।

बिग बॉस के घर में अपना अतीत सुनकर रो पड़ी अर्शी

साल 2016 में पुणे मिरर में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार पुणे सिटी पुलिस ने एक सेक्स रैकट मामले में अर्शी को हिरासत में लिया था। अर्शी के अलावा विपुल दहल नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया था। विपुल दहल को अर्शी का एजेंट बताया गया था लेकिन गिरफ्तारी के एक दिन बाद ही अर्शी ने पुलिस पर आरोप लगाया था कि पुलिस खुद को बचाने के लिए उन्‍हें फंसाने की कोशिश कर रही है।

पुणे मिरर की रिपोर्ट के अनुसार अर्शी की टीम ने उन्‍हें बताया कि पुलिस ने उनके होटल के कमरे में रेड की और उनसे पैसे मांगने लगे। जब उन्‍होंने पैसे देने से मना किया तो वह उनसे सेक्‍शुअल फेवर की बात करने लगे। वहीं अर्शी गोवा के एक सेक्स रैकट में भी फंसी थी। हालांकि उन्‍होंने पुलिस को समझा दिया कि उनका इससे कोई संबंध नहीं है और वह मुंबई आ गईं।

Desk Team