खतरों के खिलाडी शो से निकले गए बिग बॉस फेम विकास गुप्ता, पेनकिलर लेना पड़ा भारी

Summary :

विकास गुप्ता ने पेनकिलर दवाइयां ली थी और उन्होंने शो के मेकर्स को कोई जानकारी नहीं दी। विकास गुप्ता को इस शो खतरों के खिलाडी से एलिमिनेट कर दिया गया है।

टीवी शो फियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी अपने पहले सीजन से ही टीआरपी रेटिंग में तो टॉप पर रहा ही है और दर्शकों भी इसे काफी एन्जॉय करते है। इन दिनों इस शो का सीजन 9 ऑन एयर है। शो में मशहूर सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट द्वारा किये जाने वाले खतरनाक स्टंट्स लोगों को काफी पसंद आते है।

विकास गुप्ता

इस बार शो के सीजन में विकास गुप्ता, शमिता शेट्टी, भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बचिया, आदित्य नारायण, अविका गौर, संग श्रीसंथ जैसे नामी सेलिब्रिटीज बतौर प्रतिभागी शामिल हुए थे और शो को होस्ट कर रहे है मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी।

विकास गुप्ता

इसी बीच विकास गुप्ता के फैंस के लिए बुरी खबर इस शो से आ रही और आपको बता दें विकास गुप्ता को इस शो से एलिमिनेट कर दिया गया है। विकास गुप्ता के शो से बाहर होने में उनकी ही गलती है जिसकी सजा में उन्हें शो से निकाल दिया गया है।

विकास गुप्ता

हाल ही के एपिसोड में रोहित शेट्टी और विकास गुप्ता के बीच गर्मागर्म बहस देखने को मिली और रोहित शेट्टी विकास गुप्ता पर काफी चिल्लाते हुए भी नजर आये। दरअसल विकास गुप्ता ने अपनी कंधे की चोट की वजह से पेनकिलर दवाइयां ली थी और इसके बारे में उन्होंने शो के मेकर्स को कोई जानकारी नहीं दी।

विकास गुप्ता

बिना बताये इस तरह दवाई लेने पर शो में मेकर्स ने उन्हें डिस्क्वालिफाई कर दिया और शो से एलिमिनेट कर बाहर का रास्ता दिखा दिया। इंटरव्यू के दौरान शो के टॉप परफ़ॉर्मर में से एक विकास गुप्ता ने ये सफाई भी दी की उन्होंने पैन किलर क्यों ली थी।

विकास गुप्ता

शो से निकाले जाने के बाद विकास गुप्ता ने बताया की वो बीते दो साल से अपने कंधे की चोट से जूझ रहे हैं और शो के दौरान हेलीकॉप्टर जम्प स्टंट के दौरान उनका कंधा बुरी तरह दर्द करने लगा था जिस वजह से उन्होंने दवाई ली थी। लेकिन उन्होंने ये भी माना की गलती उनकी थी और उन्हें शो के मेकर्स को इस बात की जानकारी देनी चाहिए थी।

विकास गुप्ता

दरअसल पैन किलर लेने से हार्ट रेट काफी बढ़ जाता है जिस वजह से शो के खतरनाक स्टंट्स के दौरान जानलेवा रिस्क हो सकते है। विकास गुप्ता ने कहा ये उनकी मूर्खता थी की उन्होंने शो को मेकर्स को अपनी चोट के बारे में नहीं बताया और वो इस बात के लिए शर्मिन्दा है।

देखिये विकास गुप्ता का शो के दौरान विडियो :

सनी लियॉन ने तस्वीर के साथ सोशल मीडिया पर पुछा ‘Why Me?’, फैन्स ने दिया जवाब

Desk Team