Bigg Boss 11 : आकाश ददलानी के साथ ऐसा क्या कर दिया शिल्पा शिंदे ने की सूज गए उनके होंठ

Summary :

NULL

बिग बॉस के घर में शुरू से ही युद्ध चलता आ रहा है। हर रोज बिग बॉस केघर में कुछ न कुछ बवाल हो ही जाता है। कभी किसी की लड़ाई किसी के साथ हो जाती है तो कभी वह दोस्त बन जाते हैं। यही सब हर रोज बिग बॉस के घर में होता ही रहता है।

Hina & Shilpa

कल के एपिसोड में हिना खान, अर्शी खान, लव त्यागी और आकाश ददलानी ने शिल्पा शिंदे, हितेन तेजवानी, बंदगी कालरा और पुनीश शर्मा को टॉर्चर किया था।

Hina khan

उस टास्क में पुनीश के बाल काट दिए थे और बंदगी की आंखों में मिर्च चली गई थी। सबसे दिलचस्प काम तो टास्क में हितेन के साथ किया था। टास्क में हितेन के तांगों के बाल वैक्सिंग से उखाड़ दिए थे।

Hiten

कल के एपिसोड में यह दिखाया था कि टीम हिना ने टॉर्चर किया था और आज के एपिसोड में टीम शिल्पा की बारी है अपना बदला लेने की। आज की एपिसोड में यह दिखाया जाएगा कि शिल्पा शिंदे आकाश ददलानी के साथ कुछ ऐसा करेंगी कि उनके होंठ ही बुरी तरह से सूज जाएंगे।

Akash Dadlani

आज के एपिसोड में दिखाएंगे कि टीम शिल्पा लव त्यागी को टॉर्चर करते वक्त उनके बाल ही काट देंगे। उनके बालों के साथ ऐसा काम करेंगे कि उनके बालों का हुलिया ही बिगड़ जाएगा। और लव त्यागी ऐसा देखकर रोने लगेंगे क्योंकि उन्हें अपने बालों से काफी ज्यादा प्यार है।

bigg boss11

उसके बाद आकाश ददलानी टॉर्चर टेबल पर आएंगे तो वहीं शिल्पा शिंदे आकाश के मुंह में लहसुन डालने की कोशिश करेंगी। लेकिन घर में यह बात किसी को भी नहीं पता है कि उन्हें लहसुन से एलर्जी है।

Akash Dadlani

जिसकी वजह से आकाश के होंठ सूज जाएंगे। खबरों की माने तो विकास गुप्ता और प्रियांक शर्मा इस टास्क में संचालक हैं और वह शिल्पा को ऐसा करने से रोकने की पूरी कोशिश करेंगे क्योंकि आकाश की हालत ज्यादा ही खराब हो जाएगी।

Akash Dadlani

लेकिन वहीं टीम शिल्पा विकास की बात नहीं मानते हैं और वह आकाश के साथ यह टॉर्चर करते रहते हैं। आकाश भी इसका जवाब देते हैं कि वह रॉकस्टार है और हार बिल्कुल भी नहीं मानेंगे।

Akash Dadlani

इसके अलाव आज टॉर्चर वाले टास्क में हिना खान की बारी भी आऐगी। हिना खान के बाल काटे जांएगे और उनके साथ बंदगी कालरा वही सब करेंगी जो हिना खान ने उनके साथ किया था। आज के एपिसोड में बदले की जंग पूरी तरह से देखने को मिलेगी।

Hina khan

Desk Team