कोलकाता एयरपोर्ट जाते समय अमिताभ बच्चन की चलती कार का एक पहिया अचानक उतर गया लेकिन इस हादसे में बिग बी को कोई चोट नहीं आई है। यह हादसा उस समय हुआ जब अमिताभ बच्चन 23 वें कोलकाता इंटरनेशनल फेस्टिवल में भाग लेने कोलकाता गए थे। पता चला है कि समारोह के बाद बच्चन मर्सिडीज कार से एयरपोर्ट जा रहे थे। उनके साथ पश्चिम बंगाल के एक वरिष्ठ मंत्री भी थे।
जब उनकी गाड़ी डफरिन रोड पर पहुंची तो बाएं साइड का पीछे वाला पहिया चलते-चलते निकल गया। ये गाड़ी एक ट्रैवल एजेंसी ने मोटी कीमत लेकर उपलब्ध कराई थी और उस एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गाड़ी का फिटनेस सर्टिफिकेट बहुत पहले ही एक्सपायर हो गया था लेकिन फिर भी उस वाहन का इस्तेमाल किया जा रहा था। अधिकारियों ने दोषी पाए जाने पर उस एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।


Download Android App
Download iOS App



