साल 2020 में जब कोरोना वायरस ने भारत में कदम रखा था तब हर किसी को उम्मीद थी कि साल 2021 में माहौल थोड़ा ठीक हो जाएगा लेकिन 2021 में भी यह महामारी थमती नहीं दिख रही है। कोरोना वायरस की वजह से ज्यादातर राज्यों में लॉकडाउन की स्थिति है, जिस कारण बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। अब निर्माता सिनेमाघरों की जगह ओटीटी पर अपनी फिल्में रिलीज करने की सोच रहे हैं। कुछ समय पहले ही सलमान खान राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई ओटीटी पर रिलीज हुई है, जिसके बाद कई और निर्माता ओटीटी का रुख करने वाले हैं।
हालांकि कुछ फिल्में ऐसी हैं, जिन्हें बनाने में इतना रुपये खर्च हो चुका है कि मेकर्स को उन्हें सिनेमाघरों में ही रिलीज करना पड़ेगा। काफी समय से चर्चा में चल रही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर आए दिन किसी ना किसी तरह की अपडेट सामने आती रहती है। गौरतलब है कि इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अब फैंस को ब्रह्मास्त्र की रिलीज डेट का ऐलान है। खबर है कि फिल्म ब्रह्मास्त्र अब पूरे साल के लिए टाल दी गई है। अब .ये फिल्म अगले साल यानि 2022 पर रिलीज हो सकती है। हालांकि इसको लेकर भी किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
फिल्म बनते हुए काफी समय हो गया है लेकिन किसी ना किसी ये रिलीज नहीं हो पा रही है। हाल ही में जब लॉकडाउन खुला था तो खबर आई थी फिल्म इस साल रिलीज हो सकती है। अगर साल 2021 के अंत में हालात सामान्य हो जाते हैं तो अयान मुखर्जी फिल्म का बचा हुआ काम निपटाएंगे। इन दिनों फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन पर लगातार काम चल रहा है।’
फिल्म ब्रह्मास्त्र धर्मा प्रोडक्शन की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय नागार्जुन और डिंपल कपाड़िया जैसे कलाकार हैं।


Download Android App
Download iOS App






